सुकून की जगह तनाव बनती जा रही है छुट्टियां, बदल रहा वेकेशन ट्रेंड

टेन न्यूज नेटवर्क

National News (17/02/2026): भारत में छुट्टियों का स्वरूप तेजी से बदल रहा है। पहले जहां लोग साल में एक बार परिवार के साथ नानी-दादी के घर जाकर सुकून और अपनापन महसूस करते थे, वहीं अब वेकेशन (Vacation) का मतलब पहाड़ों, नदियों या धार्मिक स्थलों की यात्रा बन गया है। छुट्टी (Holiday) का उद्देश्य मानसिक तनाव से मुक्ति और आनंद होता है, लेकिन आज कई लोगों के लिए यही छुट्टियां तनाव का कारण बनती जा रही हैं।

सबसे बड़ी परेशानी यात्रा के दौरान ही शुरू हो जाती है। लोकप्रिय पर्यटन स्थलों तक पहुंचने से पहले लंबा ट्रैफिक जाम झेलना पड़ता है, जो कई बार घंटों तक चलता है। इसके अलावा होटल और ठहरने की लागत भी अनुमान से कहीं अधिक निकलती है। जो होटल 5,000 रुपये का समझकर बुक किया जाता है, वह मौके पर 15,000 रुपये तक का हो सकता है। मंदिरों, किलों और अन्य दर्शनीय स्थलों पर भी भारी भीड़ देखने को मिलती है, क्योंकि सोशल मीडिया पर दिखी जगहों पर एक साथ बड़ी संख्या में लोग पहुंच जाते हैं।

यात्रा के दौरान ‘पैसा वसूल’ की, मानसिकता भी लोगों पर दबाव बढ़ाती है। सीमित समय में ज्यादा से ज्यादा जगह घूमने, दर्शन करने, आरती में शामिल होने और स्थानीय भोजन का आनंद लेने की कोशिश की जाती है। इस सबके बीच खर्च का लगातार हिसाब भी चलता रहता है, जिससे छुट्टी आराम के बजाय एक योजना-भरी दौड़ बन जाती है।

कम दिनों की छुट्टी में अधिक आनंद लेने की, कोशिश शरीर पर भी भारी पड़ती है। ऑफिस से मुश्किल से मिली चार दिन की छुट्टी के बाद लोग इतना थक जाते हैं कि वापस काम पर लौटने पर ताजगी की जगह थकान नजर आती है। आराम करने के बजाय यात्रा स्वयं ही थकाऊ अनुभव बन जाती है।

इसके साथ ही, छुट्टियों का एक नया पहलू दिखावे की होड़ भी बन गया है। कई लोगों के लिए वेकेशन अब सुकून का नहीं, बल्कि यह दिखाने का माध्यम बन गया है कि वे छुट्टी पर हैं। अच्छी तस्वीरें लेना, कम समय में अधिक स्थान कवर करना और सोशल मीडिया पर साझा करना प्राथमिकता बन गई है। इस वजह से व्यक्ति का मन और शरीर पूरी तरह आराम नहीं कर पाता और वास्तविक खुशी का अनुभव अधूरा रह जाता है।

डिस्क्लेमर: यह लेख / न्यूज आर्टिकल सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध जानकारी और प्रतिष्ठित / विश्वस्त मीडिया स्रोतों से मिली जानकारी पर आधारित है।यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। पाठक कृपया स्वयं इस की जांच कर सूचनाओं का उपयोग करे॥


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।