AAP ने शिक्षा मंत्री आशीष सूद को घेरा | “चूड़ियां पहन रखी हैं, घाघरा बनवा दे”
टेन न्यूज नेटवर्क
New Delhi News (17/02/2026): दिल्ली के साकेत स्थित एपीजे स्कूल में बच्चों के एडमिट कार्ड विवाद (Admit Card Controversy) ने नया मोड़ ले लिया है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने आरोप लगाया कि शिक्षा मंत्री आशीष सूद के कहने पर स्कूल प्रबंधन ने बच्चों को प्रताड़ित किया और परीक्षा से ठीक आठ घंटे पहले ही एडमिट कार्ड वितरित किए।
AAP अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “दिन भर जिसके खिलाफ धरना देते रहे, वही प्रिंसिपल मंत्री के घर में छुपा रहा। एपीजे स्कूल के प्रिंसिपल का मंत्री से क्या रिश्ता है और एडमिट कार्ड लेके मंत्री के घर क्यों बैठे हैं। सुबह से रात 9 बजे तक ब्लैकमेलिंग होती रही – बड़ी हुई फीस दोगे तभी एडमिट कार्ड मिलेगा। बच्चों की लड़ाई लड़ना मुश्किल हो गया है।” उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि “चूड़ियां पहन रखी हैं आशीष सूद ने, घाघरा बनवा दे”
AAP नेता संजीव झा ने बताया कि प्रिंसिपल ने खुद कहा, “ऊपर से फोन आ जाएगा तो मेरे दोनों हाथ बंधे हैं।” उन्होंने सवाल उठाया कि इतनी हिम्मत नहीं कि शिक्षा मंत्री सीधे बच्चों का एडमिट कार्ड जारी करें। भारद्वाज ने कहा कि इस तरह के स्कूल-मंत्री गठजोड़ से बच्चों और अभिभावकों के अधिकारों पर खतरा है।
AAP ने यह भी आरोप लगाया कि DPS द्वारका में खुलेआम बच्चों का प्रताड़न (Harassment) होने के बावजूद FIR दर्ज नहीं की गई, जबकि एपीजे स्कूल में बच्चों के अधिकारों के लिए धरना देना पड़ा। फिलहाल इस पूरे मामले पर सरकार की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।