37 करोड़ अवैध रूप से बने दो घरों पर चला ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का बुलडोजर
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (17/02/2026): ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अधिसूचित क्षेत्र बिलासपुर की लगभग 18770 वर्ग मीटर जमीन पर अवैध निर्माण (Illegal Construction) पर बुल्डोजर (Bulldozer) चलाकर ध्वस्त कर दिया, जिसकी कीमत लगभग 37.5 करोड़ रुपये होने का आकलन है। प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर भूलेख और परियोजना विभाग की टीम ने यह कार्रवाई की है। कालोनाइजर बिलासपुर के खसरा नंबर 100, 104 और 105 की जमीन पर घर और बाउंड्री बनाकर प्लॉटिंग की कोशिश कर रहे थे।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) के एसीईओ सुमित यादव ने चेतावनी दी है कि अधिसूचित एरिया में अनुमति के बिना या फिर बिना नक्शा पास कराए बिना अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसीईओ ने जनमानस से अपील की है कि ग्रेटर नोएडा में कहीं भी जमीन खरीदने से पहले प्राधिकरण के भूलेख विभाग से संपर्क कर पूरी जानकारी जरूर प्राप्त कर लें। अवैध कॉलोनी में अपनी गाढ़ी कमाई न फंसाएं।
महाप्रबंधक परियोजना एके सिंह ने बताया कि बिलासपुर के खसरा संख्या 100, 104 व 105 की 18770 वर्ग मीटर जमीन पर अवैध निर्माण की शिकायत प्राप्त हुई थी।
प्राधिकरण के भूलेख विभाग के ओएसडी रामनयन सिंह के नेतृत्व में वरिष्ठ प्रबंधक नागेंद्र सिंह और अन्य की टीम ने प्राधिकरण के सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी में यह कार्रवाई की। अधिकारियों ने दोबारा निर्माण करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।