किसान-युवा एक मंच पर: 16 फरवरी को YEIDA कार्यालय पर होगी महापंचायत

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (15/02/2026): ग्रेटर नोएडा में किसान एकता संघ ने किसानों की आबादी के निस्तारण और युवाओं के रोजगार से जुड़े मुद्दों को लेकर आंदोलन तेज करने का फैसला किया है। संगठन ने 16 फरवरी को यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) कार्यालय पर महापंचायत आयोजित करने की घोषणा की है। इस निर्णय पर शनिवार को गढ़ी मोहल्ले में मवासी सरपंच के आवास पर हुई एक अहम बैठक में सहमति बनी।

बैठक की अध्यक्षता कृष्ण बैसला ने की, जबकि जिला अध्यक्ष पप्पे नागर ने संचालन किया। तहसील अध्यक्ष जीतन नागर को महापंचायत की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सोरन प्रधान मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे और उन्होंने किसानों व युवाओं से जुड़े मुद्दों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

चौधरी सोरन प्रधान ने कहा कि किसानों की आबादी के स्थायी निस्तारण और स्थानीय युवाओं को रोजगार देने के सवाल पर न तो जनप्रतिनिधि गंभीर हैं और न ही प्राधिकरण के अधिकारी। उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित अधिकारी दलालों के साथ मिलकर किसानों और युवाओं का शोषण कर रहे हैं, जिससे समस्याएं लगातार बनी हुई हैं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने साफ शब्दों में कहा कि जब तक आबादी और रोजगार से जुड़ी समस्याओं का ठोस और स्थायी समाधान नहीं किया जाता, तब तक किसान पीछे हटने वाले नहीं हैं। उन्होंने घोषणा की कि 16 फरवरी को YEIDA कार्यालय पर होने वाली महापंचायत में किसान पक्का मोर्चा लगाएंगे और अपने अधिकार हासिल किए बिना लौटेंगे नहीं।

बैठक में क्षेत्र के कई पदाधिकारी और सैकड़ों किसान मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में आंदोलन को मजबूती से आगे बढ़ाने और महापंचायत को सफल बनाने का संकल्प लिया। किसान एकता संघ का कहना है कि यह महापंचायत किसानों और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों को निर्णायक मोड़ तक ले जाने के लिए आयोजित की जा रही है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।