आतिशी वीडियो विवाद: दिल्ली विधानसभा ने पंजाब से मांगे केस से जुड़े दस्तावेज, 20 फरवरी तक जवाब तलब

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (14 February 3026): दिल्ली विधानसभा ने सिख गुरुओं के खिलाफ कथित टिप्पणी से जुड़े वीडियो विवाद मामले में पंजाब के जालंधर में दर्ज प्राथमिकी से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराने की मांग एक बार फिर दोहराई है। विधानसभा सचिवालय ने पंजाब के अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह), पुलिस महानिदेशक और अन्य अधिकारियों को पत्र लिखकर 20 फरवरी तक अपना पक्ष स्पष्ट करने को कहा है। मामला विपक्ष की नेता आतिशी से जुड़ा है।

विधानसभा की ओर से भेजे गए पत्र में जालंधर में दर्ज एफआईआर की प्रति, शिकायत की कॉपी, फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला की रिपोर्ट, सोशल मीडिया विशेषज्ञ की राय और पुलिस के तकनीकी प्रकोष्ठ की रिपोर्ट मांगी गई है। यह विवाद जनवरी में दिल्ली विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान कथित टिप्पणी के बाद सामने आया था, जिसके वीडियो क्लिप को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया।

इस मामले में भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया था कि आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता की टिप्पणी सिख गुरुओं के प्रति अपमानजनक थी। संबंधित वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर साझा की गई थी, जिसके बाद पंजाब पुलिस ने वीडियो साझा किए जाने के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस का कहना था कि फॉरेंसिक रिपोर्ट में वीडियो के साथ छेड़छाड़ की आशंका जताई गई है।

बाद में मामला दिल्ली विधानसभा की विशेषाधिकार समिति को सौंपा गया। विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता के निर्देश पर वीडियो की दोबारा फॉरेंसिक जांच कराई गई, जिसमें दावा किया गया कि क्लिप के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं हुई है। आतिशी ने समिति के समक्ष अपने ऊपर लगे आरोपों का खंडन करते हुए विधानसभा की आधिकारिक रिकॉर्डिंग उपलब्ध कराने की मांग की है।

विधानसभा सचिवालय ने अपने पत्र में स्पष्ट किया है कि प्रक्रिया नियमों के तहत विशेषाधिकार समिति के विचार के लिए निर्धारित समयसीमा में दस्तावेज उपलब्ध कराना अनिवार्य है। समय पर जवाब न देने की स्थिति में इसे विशेषाधिकार का उल्लंघन और अवमानना माना जा सकता है। अब सभी की निगाहें पंजाब सरकार के जवाब पर टिकी हैं।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।