Greater Noida News (14/02/2026): आज 14 फरवरी को पूरे देश भर में वैलेंटाइन डे मनाया। वहीं ग्रेटर नोएडा के समाजसेवी ओम प्रकाश अग्रवाल और उनकी पत्नी पूनम अग्रवाल ने अपनी शादी की सालगिरह के अवसर पर 25 कन्यायों का विवाह समारोह का आयोजन किया।

ओमप्रकाश अग्रवाल ने बताया ओपा फ़ाउंडेशन ग्रेटर नोएडा के तत्वावधान में 25 ज़रूरतमंद कन्याओं का विवाह समारोह दिनांक 14 फरवरी दिन शनिवार को D 48 साइट फ़ोर ग्रेटर नोएडा पर बड़े ही धूमधाम से सम्पन्न हुआ।

मनोज सिंघल ने बताया सभी 25 दूल्हे की बारात घोड़ा बग्गी में बैठकर जय किसान खल भंडार साईट 4 से शुरू होकर बैंड बाजे ,ढोल नगाड़े और आतिशबाज़ी के साथ विवाह स्थल पर पहुँची। विवाह स्थल पर पहुचे सभी दूल्हों का गेट पर पूनम अग्रवाल और अन्य महिलाएँ द्वारा तिलक लगाकर स्वागत किया गया ।
ओमप्रकाश अग्रवाल और पूनम अग्रवाल की शादी की वर्षगांठ पर पिछले 5 वर्ष से लगातार ये आयोजन किया जा रहा है जिसमें अब तक 108 कन्यायों का विवाह संपन्न कराया गया है।

सभी नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देने के लिए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र पहुंचे।
कार्यक्रम में ओमप्रकाश अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, मनोज सिंघल, अनुज सिंघल, अमन अग्रवाल, क्रति अग्रवाल, आकाश अग्रवाल, राशि अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।