दिल्ली नगर निगम का अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश, स्वच्छता और प्रदूषण नियंत्रण पर जोर

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (13 फरवरी 2026): दिल्ली नगर निगम के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा बजट शुक्रवार को विशेष बैठक में नेता सदन प्रवेश वाही ने पेश किया। करीब ₹17,583 करोड़ के इस बजट में स्वच्छता, वायु प्रदूषण नियंत्रण और हरियाली बढ़ाने को प्राथमिकता दी गई है।

बजट में शहरी व्यवस्था (Urban Management) को सुदृढ़ करने के साथ-साथ अवैध डेयरियों और आवारा पशुओं पर नियंत्रण को भी प्रमुखता दी गई है। वर्ष 2025 में कुल 6,347 मवेशियों को पकड़कर गोशालाओं में भेजा गया, जबकि अवैध डेयरियों के खिलाफ 353 नोटिस और 689 चालान जारी किए गए। कार्रवाई के तहत 184 अवैध डेयरियों को सील भी किया गया।

नगर निगम ने सुरक्षा व्यवस्था (Security Management) मजबूत करने के लिए निजी सुरक्षा कर्मियों के मद में ₹100 लाख की बढ़ोतरी की है, वहीं 2026–27 के लिए ₹250 लाख अतिरिक्त प्रावधान किया गया है। सामुदायिक केंद्रों (Community Centers) के रखरखाव और मरम्मत के लिए ₹100 लाख अतिरिक्त दिए गए हैं। अनुसंधान कार्यों (Research Activities) के लिए भी ₹250 लाख का अतिरिक्त आवंटन किया गया है।

बजट में जनप्रतिनिधियों की विवेकानुसार निधियों में उल्लेखनीय वृद्धि की गई है। महापौर निधि में ₹475 लाख, अध्यक्ष स्थायी समिति निधि में ₹525 लाख, नेता सदन सहायता निधि में ₹150 लाख और वार्ड विकास कार्यों के लिए जनता की भागीदारी से ₹1,168 लाख अतिरिक्त प्रावधान किया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए भी ₹300 लाख का अतिरिक्त बजट रखा गया है।

कर्मचारियों के वेतन (Salary Structure) में सुधार के तहत वेतन समूह ‘ए’ और ‘ई’ में ₹2,000-₹2,000 लाख की अतिरिक्त वृद्धि प्रस्तावित है। निगम पार्षदों का प्रति बैठक भत्ता ₹300 से बढ़ाकर ₹3,000 करने का प्रस्ताव भी रखा गया है। विधि विभाग में पैनल पर कार्यरत वकीलों के लिए वार्षिक प्रदर्शन मूल्यांकन (Performance System) लागू करने की घोषणा भी की गई है।

नगर निगम का यह बजट शहर में स्वच्छता, हरियाली और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के साथ प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।