National News (13/02/2026): डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर (D2C) होम अप्लायंस ब्रांड Nester ने प्री-सीरीज़ A फंडिंग राउंड में ₹19 करोड़ (लगभग 2 मिलियन डॉलर) जुटाए हैं। इस निवेश का नेतृत्व Fireside Ventures और OTP Ventures ने किया, जबकि Sadev Ventures और Titan Capital ने भी इसमें भागीदारी की।
कंपनी के मौजूदा निवेशकों में भी, इस राउंड में भरोसा देखने को मिला। Design Café के सह-संस्थापक शेज़ान भोजानी और Progcap के सह-संस्थापक हिमांशु चंद्रा ने भी अतिरिक्त निवेश किया है।
Nester के संस्थापक और CEO अभिनव सिंह ने कहा कि, नई पूंजी का उपयोग उपभोक्ताओं की वास्तविक समस्याओं को बेहतर समझने और ऐसे उत्पाद विकसित करने में किया जाएगा जो रोज़मर्रा के घरेलू कामों को आसान बना सकें। कंपनी का फोकस हाई-फंक्शनल और उपयोगी उपकरण बनाने पर है, जो घर के कामों और दिनचर्या को सरल बनाएं।
साल 2025 में स्थापित Nester भारत में ही एयर फ्रायर, टोस्टर, जूसर जैसे होमवेयर उपकरणों की डिजाइन और मैन्युफैक्चरिंग करती है। अभिनव सिंह इससे पहले Progcap में चीफ ग्रोथ ऑफिसर के पद पर 2024 तक कार्य कर चुके हैं।
घरेलू उपकरणों के D2C बाजार में, तेजी से बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच यह फंडिंग Nester को प्रोडक्ट इनोवेशन, ब्रांड विस्तार और उपभोक्ता पहुंच मजबूत करने में मदद करेगी। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत में स्मार्ट और सुविधाजनक होम अप्लायंस की बढ़ती मांग के कारण इस सेक्टर में नए स्टार्टअप्स के लिए बड़ा अवसर मौजूद है।
डिस्क्लेमर: यह लेख / न्यूज आर्टिकल सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध जानकारी और प्रतिष्ठित / विश्वस्त मीडिया स्रोतों से मिली जानकारी पर आधारित है।यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। पाठक कृपया स्वयं इस की जांच कर सूचनाओं का उपयोग करे ॥
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।