“विकसित केरलम” के संकल्प के साथ दिल्ली पहुंचे 115 पार्षद

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (13 February 2026): ‘विकसित केरलम’ के संकल्प के साथ केरल के 115 भाजपा पार्षदों का प्रतिनिधिमंडल दिल्ली आए हैं। शुक्रवार को भाजपा मुख्यालय में आयोजित विशेष कार्यशाला के दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इन जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की और उन्हें संबोधित किया। उन्होंने कहा कि केरल की जनता अब एलडीएफ और यूडीएफ के शासन से ऊब चुकी है और राज्य में विकास की नई धारा केवल भाजपा ही ला सकती है।

कार्यशाला में भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष भी मौजूद रहे। उन्होंने स्थानीय निकायों को लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण इकाई बताते हुए कहा कि बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने में पार्षदों की भूमिका निर्णायक होती है। उन्होंने सुशासन, पारदर्शिता और अंत्योदय के मंत्र को जमीनी स्तर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने संबोधन में दिल्ली के विकास मॉडल और प्रशासनिक अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह केरल की राजनीति में बड़े परिवर्तन का संकेत है। उन्होंने भरोसा जताया कि ‘राष्ट्र प्रथम’ की विचारधारा के साथ कार्यकर्ता हर बूथ पर कमल खिलाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

यह प्रतिनिधिमंडल तिरुवनंतपुरम के नवनिर्वाचित मेयर वीवी राजेश के नेतृत्व में दिल्ली पहुंचा है। प्रशिक्षण कार्यशाला का उद्देश्य केरल के स्थानीय निकायों में भाजपा की उपस्थिति को और मजबूत करना तथा केंद्र सरकार की विकास योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने की रणनीति तैयार करना है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम से जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूती मिलेगी।

कार्यक्रम में केरल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर और दिल्ली के महापौर राजा इकबाल सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि आगामी केरल विधानसभा चुनाव से पहले यह दौरा कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाने वाला है और भाजपा राज्य में एक सशक्त विकल्प के रूप में उभर रही है।

तिरुवनंतपुरम जैसे महत्वपूर्ण नगर निगम में भाजपा की हालिया सफलता के बाद पार्टी अब पूरे केरल में संगठनात्मक ढांचे को आक्रामक रूप से मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है। दिल्ली दौरे के जरिए केंद्रीय नेतृत्व के साथ सीधा संवाद स्थापित कर भाजपा आने वाले चुनावों में ‘विकसित केरलम’ के एजेंडे को धार देने की तैयारी में है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।