GNIOT Group का रजत जयंती समारोह शुरू, 18 फरवरी तक होंगे विविध आयोजन
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (12/02/2026): ग्रेटर नोएडा स्थित जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने अपने संस्थापक दिवस एवं 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रजत जयंती समारोह (Silver Jubilee Celebrations) की शुरुआत 12 फरवरी से कर दी है। यह उत्सव 18 फरवरी 2026 तक चलेगा। आज गुरुवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में संस्थान की 25 वर्षों की शैक्षणिक उपलब्धियों, नवाचार और राष्ट्र निर्माण में योगदान की जानकारी दी गई।

डॉ. धीरज गुप्ता, निदेशक (जीएनआईओटी इंजीनियरिंग संस्थान) ने बताया कि 13 से 18 फरवरी तक संस्थान परिसर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रमों की रूपरेखा
13 फरवरी – उद्घाटन दिवस
दीप प्रज्ज्वलन, पोस्टर प्रदर्शनी, मैराथन, रक्तदान शिविर, पुस्तक मेला, सिल्वर जयंती बॉटनिकल पार्क का उद्घाटन, ड्रोन फ्लाइंग और रोबो रेस आयोजित की जाएगी।
14 फरवरी – छात्र सहभागिता दिवस
इंटर-डिपार्टमेंट प्रतियोगिताएं, तकनीकी व रचनात्मक कार्यक्रम, खेलकूद, एचआर काउंसिल मीट (इंडस्ट्री-एकेडमिक संवाद) और एलुमनी मीट आयोजित होंगे।
16 फरवरी – सांस्कृतिक समारोह
संगीत, नृत्य, फाइन आर्ट्स, आइडियाथॉन और फैकल्टी, स्टाफ, छात्र व एलुमनी सम्मान कार्यक्रम होंगे।
17 फरवरी – उत्कृष्टता सम्मान दिवस
उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों, कर्मचारियों, छात्रों और पूर्व छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही विशेष गतिविधियां भी आयोजित होंगी।
18 फरवरी – संस्थापक दिवस मुख्य समारोह
स्वर्गीय श्री कृष्ण लाल गुप्ता को श्रद्धांजलि, मुख्य अतिथि का संबोधन, सम्मान समारोह और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन होगा।
डॉ. सविता मोहन, प्रिंसिपल (जीआईपीएस) ने बताया कि यह समारोह केवल उत्सव नहीं, बल्कि 25 वर्षों की निरंतर उत्कृष्टता और सामाजिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है। साथ ही उन्होंने भव्य उत्सव में होने वाली विशेष पहल पर भी जानकारी साझा की।
विशेष पहल
मैराथन: स्वास्थ्य और फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए।
•रक्तदान शिविर: समाज सेवा के उद्देश्य से।
•सिल्वर जयंती बॉटनिकल पार्क: परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा।
•स्पोर्ट्स मीट: खेल भावना और टीम वर्क को प्रोत्साहन।
•एचआर काउंसिल मीट: उद्योग और शिक्षा जगत के बीच संवाद।
•एलुमनी मीट: पूर्व छात्रों का मिलन और मार्गदर्शन।
•‘नेकी की दीवार’ पहल: जरूरतमंदों के लिए वस्त्र, खाद्य सामग्री व अन्य सामान का संग्रह।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्वदेश कुमार सिंह (सीईओ, जीआईएमएस), अनिल माधवाल (ग्रुप रजिस्ट्रार), डॉ. धीरज गुप्ता, डॉ. सविता मोहन, डॉ. भूपेन्द्र कुमार सोम, डॉ. अंशुल शर्मा, डॉ. कल्पना रानी जयस और डॉ. प्रणति बरुआ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
संस्थान प्रबंधन ने कहा कि यह रजत जयंती समारोह संस्थापकों की दूरदृष्टि को नमन करते हुए एक ज्ञान-आधारित और प्रगतिशील समाज के निर्माण के संकल्प को मजबूत करेगा।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।