14 फरवरी को ग्रेटर नोएडा में 25 निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (11 फरवरी 2026): समाज में जहां एक ओर विवाह जैसे पवित्र बंधन को आर्थिक बोझ के रूप में देखा जाने लगा है, वहीं ग्रेटर नोएडा के समाजसेवी ओमप्रकाश अग्रवाल और उनकी पत्नी पूनम अग्रवाल अपनी शादी की सालगिरह को सेवा और समर्पण के उत्सव के रूप में मनाते हुए एक मिसाल पेश कर रहे हैं। आगामी 14 फरवरी 2026 (शनिवार) को वे 25 आर्थिक रूप से कमजोर कन्याओं का सामूहिक विवाह संपन्न कराने जा रहे हैं।

ओमप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि ओपा सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में यह भव्य सामूहिक विवाह समारोह 14 फरवरी को सुबह 11 बजे साइट-4, डी-48, ग्रेटर नोएडा में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर ओमप्रकाश अग्रवाल एवं पूनम अग्रवाल के करकमलों द्वारा 25 कन्याओं का विवाह विधि-विधान से संपन्न कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह आयोजन उनकी वैवाहिक वर्षगांठ के उपलक्ष्य में समाजसेवा के संकल्प के साथ किया जा रहा है।

पूनम अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों को सम्मानपूर्वक वैवाहिक जीवन में प्रवेश दिलाना और समाज में एकता, सहयोग व सेवा भावना को बढ़ावा देना है। पूनम अग्रवाल ने कहा कि ईश्वर ने यदि हमें देने योग्य बनाया है तो समाज के प्रति हमारा दायित्व है कि हम जरूरतमंदों की सहायता करें। उन्होंने कहा कि समाज में गरीब बेटियों की शादी को अक्सर बोझ माना जाता है, लेकिन यदि लोग सहयोग करें तो यह बोझ कम किया जा सकता है और माता-पिता को बड़ी राहत मिलती है। आकाश अग्रवाल ने बताया कि ओपा सेवा फाउंडेशन पिछले कई वर्षों से शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहा है। यह सामूहिक विवाह समारोह भी उसी सेवा श्रृंखला का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने बताया कि सभी नवविवाहित जोड़ों को 325 घरेलू उपयोग की वस्तुएं प्रदान की जाएंगी, जिनमें बेड, फ्रिज, टीवी, पंखा, सिलाई मशीन, घड़ी, कपड़े, अंगूठी, कूलर, संदूक, म्यूजिक सिस्टम सहित अन्य आवश्यक सामान शामिल हैं।

मीडिया प्रभारी मुकुल गोयल ने क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों और जनप्रतिनिधियों से इस पुनीत कार्य में सहभागिता करने और नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देने की अपील की है। प्रेस वार्ता में ओमप्रकाश अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, रामावतार अग्रवाल, मोतीलाल अग्रवाल, अमन अग्रवाल, आकाश अग्रवाल, कृति अग्रवाल, राशि अग्रवाल, मनोज सिंघल, मुकुल गोयल, कमल बंसल, विनोद अग्रवाल, जी.पी. गोस्वामी, मनोज गुप्ता, मुकेश अग्रवाल, गौरव बंसल, बंटी अग्रवाल, राहुल नंबरदार, गिरीश गुप्ता, अशोक अग्रवाल, आनंद प्रकाश सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

यह आयोजन न केवल जरूरतमंद परिवारों के लिए सहारा बनेगा, बल्कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना को भी नई दिशा देगा।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।