पूर्ववर्ती लाडली योजना होगी बंद, 1 अप्रैल 2026 से लागू होगी ‘दिल्ली लखपति बिटिया योजना’
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (10 February 2026): दिल्ली सरकार ने पूर्ववर्ती सरकार के समय से चली आ रही लाडली योजना को बंद करने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घोषणा की है कि लाडली योजना 31 मार्च 2026 के बाद समाप्त कर दी जाएगी। इसकी जगह 1 अप्रैल 2026 से महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत नई ‘दिल्ली लखपति बिटिया योजना’ लागू की जाएगी, जिसका उद्देश्य बेटियों को अधिक मजबूत आर्थिक सहायता देना है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि नई योजना में बेटियों को मिलने वाली राशि में उल्लेखनीय बढ़ोतरी की गई है। अब एक परिवार की दो बेटियों को 56 हजार रुपये की राशि सीधे उनके बैंक खातों में स्थानांतरित की जाएगी। अभी तक 12वीं पास करने वाली लड़कियों के लिए यह राशि 36 हजार रुपये तय थी, जिसे सरकार ने 20 हजार रुपये बढ़ाने का फैसला लिया है।
सरकार के मुताबिक, इस बढ़ी हुई राशि के चलते ब्याज सहित बेटियों को कुल मिलाकर लगभग एक लाख रुपये का लाभ मिलेगा। यह राशि लड़कियों को उनकी ग्रेजुएशन पूरी होने पर प्रदान की जाएगी, जिससे उच्च शिक्षा के लिए उन्हें आर्थिक मजबूती मिल सके और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में मदद मिले।
इस योजना के लिए दिल्ली सरकार ने शुरुआती तौर पर 160 करोड़ रुपये के फंड की आवश्यकता जताई है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि भविष्य में जरूरत पड़ने पर इस फंड को और बढ़ाया जाएगा। उन्होंने बताया कि लाडली योजना के तहत अब तक 1.86 लाख ऐसे अनक्लेम्ड खाते सामने आए हैं, जिनमें राशि का दावा नहीं किया गया था।
जांच के दौरान 30 हजार खातों की पहचान की गई, जिनके लिए 90 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। वहीं, 41 हजार और लाभार्थियों की पहचान के बाद उन्हें 100 करोड़ रुपये जारी किए जाएंगे। इस तरह कुल 190 करोड़ रुपये का प्रावधान सरकार द्वारा किया गया है ताकि पुराने लाभार्थियों को भी उनका हक मिल सके।
नई दिल्ली लखपति बिटिया योजना में पात्रता को लेकर कई शर्तें भी तय की गई हैं। सरकार ने साफ किया है कि यदि कोई अभिभावक नाबालिग बेटी की शादी करता है, तो उसे इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। इसके साथ ही पात्रता के लिए पारिवारिक आय सीमा को एक लाख रुपये से बढ़ाकर 1.20 लाख रुपये कर दिया गया है, ताकि ज्यादा जरूरतमंद परिवारों की बेटियों को इसका लाभ मिल सके।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।