ग्रेटर नोएडा में खुले में शराबखोरी पर पुलिस की सख्ती, कसा कानूनी शिकंजा

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (10/02/2026): ग्रेटर नोएडा में सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीकर कानून व्यवस्था को चुनौती देने वालों के खिलाफ पुलिस ने व्यापक स्तर पर विशेष अभियान चलाया। इस सघन कार्रवाई के दौरान 383 लोगों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की गई। पुलिस ने सभी आरोपियों को भविष्य में सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन न करने की कड़ी चेतावनी भी दी।

यह अभियान गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट के तहत पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के स्पष्ट निर्देशों पर चलाया गया। अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक शांति, नागरिक सुरक्षा और कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करना था। ग्रेटर नोएडा जोन में इस कार्रवाई की निगरानी पुलिस उपायुक्त साद मियां खान द्वारा की गई।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अभियान के दौरान खुलेआम शराब पीकर शांति भंग करने वालों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 292 के अंतर्गत कार्रवाई की गई। पुलिस टीमों ने विभिन्न सार्वजनिक स्थलों, सड़कों और बाजार क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया।

थाना क्षेत्रों में हुई कार्रवाई

अभियान के तहत अलग-अलग थाना क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों को पकड़ा गया।

थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र से 42

थाना बीटा-2 से 28

थाना दादरी से 52

थाना जारचा से 32

थाना कासना से 75

थाना ईकोटेक प्रथम से 14

थाना दनकौर से 62

थाना जेवर से 62

थाना रबूपुरा क्षेत्र से 16 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

पुलिस कमिश्नरेट की ओर से स्पष्ट किया गया कि इस तरह के अभियान सिर्फ दंडात्मक नहीं बल्कि निवारक भी हैं, ताकि लोग नियमों का पालन करें और सार्वजनिक स्थानों की गरिमा बनी रहे।

गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट ने कहा है कि जनहित, सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे कानून का सम्मान करें और सार्वजनिक स्थानों पर अनुशासन बनाए रखें, ताकि शहर में सौहार्दपूर्ण माहौल कायम रह सके।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।