मीना मंच 2026 के तहत जनपद स्तरीय बाल उत्सव आयोजित, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (10/02/2026): मीना मंच 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद स्तरीय बाल उत्सव का आयोजन 10 फरवरी 2026 को उच्च प्राथमिक विद्यालय इटहरा, ब्लॉक बिसरख में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पवार ने की, जबकि आयोजन जिला बालिका शिक्षक समन्वयक विनय प्रकाश सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। उत्सव में विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं और सुगमकर्ताओं ने उत्साह के साथ सहभागिता की।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी डॉ. शिवाकांत द्विवेदी, ग्रेटर नोएडा द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रज्ञा आईएएस अकैडमी, ग्रेटर नोएडा की निदेशक डॉ. आरती शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। जिला समन्वयक समेकित शिक्षा अरविंद पाठक भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
बाल उत्सव का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं एवं विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, रचनात्मक सोच और सामाजिक जागरूकता का विकास करना रहा। इसके अंतर्गत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, “मेरे बदलाव की कहानी”, पोस्टर निर्माण एवं कॉमिक बुक निर्माण जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुल 60 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनमें से उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर 10 विद्यार्थियों का चयन किया गया।
“मेरे बदलाव की कहानी” प्रतियोगिता में गोपी (कक्षा 8, पीएम श्री विद्यालय कानीगठी, जेवर), रितु (कक्षा 8, कंपोजिट विद्यालय वाजिदपुर, बिसरख), अक्शा (कक्षा 8, जूनियर हाई स्कूल शादीपुर हिडौली, दादरी), प्रिया (कक्षा 6, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय चीती, दनकौर) और अंकित (कक्षा 8, कंपोजिट विद्यालय परथला खंजरपुर) विजेता रहे।

कॉमिक बुक निर्माण प्रतियोगिता में संध्या (कक्षा 8, कंपोजिट विद्यालय छातंगा खुर्द, जेवर), विजय लक्ष्मी (कक्षा 8, कंपोजिट विद्यालय घोड़ी बछेड़ा, दादरी), गौरी (कक्षा 7, उच्च प्राथमिक विद्यालय लड्पुरा, दनकौर), अवनी (कक्षा 8, उच्च प्राथमिक विद्यालय परथला खंजरपुर) तथा नीति (कक्षा 8, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, दनकौर) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
इसी कार्यक्रम के अंतर्गत मीना मंच के सफल क्रियान्वयन में योगदान देने वाले जिला नोडल एवं मास्टर ट्रेनरों को सम्मानित किया गया। सम्मानित किए गए शिक्षकों में आरती कुलश्रेष्ठ (बालिका शिक्षा जिला नोडल), ज्योतिर्मय पांडेय (ब्लॉक दनकौर), महेश शर्मा (ब्लॉक दादरी), ममता शर्मा (ब्लॉक दादरी), अर्चना पांडेय (ब्लॉक बिसरख) और अनामिका शर्मा (ब्लॉक जेवर) शामिल रहे।
कार्यक्रम के समापन पर अधिकारियों और शिक्षकों ने ऐसे आयोजनों को बालिकाओं और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक बताते हुए भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रमों को निरंतर आयोजित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।