“आइडिया से ज्यादा जरूरी है एक्शन”- स्टार्टअप कॉपी करने पर आदित्य सिंह का बड़ा बयान
टेन न्यूज नेटवर्क
National News (10/02/2026): शुरुआती दौर की वेंचर कैपिटल फर्म All In Capital के को-फाउंडर आदित्य सिंह ने स्टार्टअप दुनिया में “आइडिया कॉपी करने” को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि किसी बिजनेस आइडिया को अपनाना गलत नहीं है, असली फर्क उसकी मेहनत, योजना और सही तरीके से अमल करने से पड़ता है।शुरुआती दौर की वेंचर कैपिटल फर्म All In Capital के को-फाउंडर आदित्य सिंह ने स्टार्टअप दुनिया में “आइडिया कॉपी करने” को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि किसी बिजनेस आइडिया को अपनाना गलत नहीं है, असली फर्क उसकी मेहनत, योजना और सही तरीके से अमल करने से पड़ता है।
आदित्य सिंह ने कहा, “पहले तुम करो तो सही”, यानी ज़रूरी यह है कि लोग सिर्फ सोचते न रहें, बल्कि अपने आइडिया पर काम शुरू करें। उन्होंने बताया कि कई सफल फाउंडर बिना पूरी स्पष्टता के भी काम शुरू कर देते हैं और रास्ता खुद बनाते जाते हैं। उनके मुताबिक, परफेक्ट प्लानिंग से ज्यादा जरूरी सही समय पर एक्शन लेना होता है।
उन्होंने जयपुर की, ब्यूटी ब्रांड ‘Minimalist’ का उदाहरण देते हुए कहा कि इस कंपनी ने विदेशी प्रोडक्ट्स से सीख लेकर भारतीय बाजार के हिसाब से अपने प्रोडक्ट तैयार किए और बेहतरीन एग्जीक्यूशन के दम पर ₹2,995 करोड़ की वैल्यूएशन तक पहुंची। आदित्य सिंह का कहना है कि यह “कॉपी करना” नहीं, बल्कि “इंस्पिरेशन लेना” है।
इसी तरह उन्होंने, Neeman जैसे ब्रांड का भी जिक्र किया, जिसने पहले से मौजूद कॉन्सेप्ट को बेहतर क्वालिटी और कंफर्ट के साथ पेश कर मजबूत ग्राहक आधार बनाया। इससे साबित होता है कि नया आइडिया लाने से ज्यादा जरूरी उसे सही तरीके से लागू करना होता है।
आदित्य सिंह की, इस सोच पर कई स्टार्टअप फाउंडर्स ने भी सहमति जताई। एक फाउंडर ने कहा कि असली सफलता यूजर्स को सही वैल्यू देने और मजबूत प्रोडक्ट बनाने से मिलती है, न कि सिर्फ यूनिक पैकेजिंग से। वहीं, दूसरे फाउंडर ने नेटवर्किंग और शुरुआती मार्केट टेस्टिंग को बेहद जरूरी बताया।
All In Capital भी इसी सोच पर काम करता है। अब तक, यह फर्म 150 से ज्यादा स्टार्टअप्स में निवेश कर चुकी है और फाउंडर्स को फंडिंग के साथ-साथ कम्युनिटी सपोर्ट और ब्रांड पहचान बनाने में मदद करती है। आदित्य सिंह के मुताबिक, मजबूत एग्जीक्यूशन, सपोर्ट सिस्टम और फाउंडर की लगन ही स्टार्टअप की असली ताकत होती है।
डिस्क्लेमर: यह लेख / न्यूज आर्टिकल सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध जानकारी और प्रतिष्ठित / विश्वस्त मीडिया स्रोतों से मिली जानकारी पर आधारित है।यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। पाठक कृपया स्वयं इस की जांच कर सूचनाओं का उपयोग करे ॥
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।