भारत में कंटेंट क्रिएटर्स की बाढ़: 4 साल में 4 गुना बढ़े Influencers

टेन न्यूज नेटवर्क

National News (10/02/2026): भारत में डिजिटल कंटेंट क्रिएशन का दायरा तेजी से फैल रहा है। साल 2020 में जहां देश में लगभग 10 लाख (1 मिलियन) Influencers और Content Creators थे, वहीं 2024 तक इनकी संख्या बढ़कर 41 लाख (4.1 मिलियन) हो गई है। यानी सिर्फ चार साल में इसमें करीब चार गुना की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स, जैसे YouTube, Instagram और Facebook ने युवाओं को अपनी पहचान बनाने और कमाई का नया जरिया दिया है। यही वजह है कि आज बड़ी संख्या में लोग व्लॉगिंग, गेमिंग, फाइनेंस और लाइफस्टाइल जैसे क्षेत्रों में कंटेंट बना रहे हैं।

आंकड़ों के मुताबिक, अलग-अलग कैटेगरी में क्रिएटर्स की संख्या इस प्रकार है:

Fashion से जुड़े क्रिएटर्स: 4.70 लाख
Gaming कंटेंट बनाने वाले: 4.67 लाख
Parenting से जुड़े क्रिएटर्स: 3.62 लाख
Food Bloggers: 2.42 लाख
Health & Fitness क्रिएटर्स: 2.35 लाख
Finance से जुड़े क्रिएटर्स: 2.22 लाख
Infotainment क्रिएटर्स: 2.03 लाख

इन आंकड़ों से साफ है कि, Fashion और Gaming फिलहाल सबसे ज्यादा लोकप्रिय कैटेगरी बनकर उभरी हैं। वहीं Parenting और Food जैसे सेगमेंट भी तेजी से बढ़ रहे हैं। खास बात यह है कि Finance और Health जैसे विषयों पर भी लोगों की रुचि लगातार बढ़ रही है, जो दर्शाता है कि दर्शक अब सिर्फ मनोरंजन ही नहीं, बल्कि जानकारी और जागरूकता से जुड़े कंटेंट को भी प्राथमिकता दे रहे हैं।

आने वाले वर्षों में यह संख्या और तेजी से बढ़ सकती है। इंटरनेट की आसान पहुंच, सस्ते स्मार्टफोन और डिजिटल भुगतान सिस्टम ने कंटेंट क्रिएशन को एक मजबूत करियर विकल्प बना दिया है।

भारत में Influencer Economy अब एक नए दौर में प्रवेश कर चुकी है, जहां लाखों युवा अपनी पहचान और आय दोनों डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के जरिए बना रहे हैं।

डिस्क्लेमर: यह लेख / न्यूज आर्टिकल सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध जानकारी और प्रतिष्ठित / विश्वस्त मीडिया स्रोतों से मिली जानकारी पर आधारित है।यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। पाठक कृपया स्वयं इस की जांच कर सूचनाओं का उपयोग करे ॥


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।