Shark Tank India के बाद Emori की चमक: वेबसाइट ट्रैफिक 30 गुना बढ़ा

टेन न्यूज नेटवर्क

National News (10/02/2026): स्टार्टअप पीडिया के पॉडकास्ट में हाल ही में Emori की फाउंडर अरुशी जैन ने खुलासा किया कि Shark Tank India में आने के बाद उनकी कंपनी को जबरदस्त फायदा हुआ है। उन्होंने बताया कि जब उनका एपिसोड Sony TV पर टेलीकास्ट हुआ, तो कंपनी की वेबसाइट पर ट्रैफिक 30 गुना तक बढ़ गया।

इससे पहले जब यही एपिसोड Sony LIV पर आया था, तब वेबसाइट ट्रैफिक में केवल 3 गुना की बढ़ोतरी देखी गई थी। अरुशी जैन के मुताबिक, टीवी पर टेलीकास्ट होने से ब्रांड को ज्यादा पहचान और भरोसा मिला।

अरुशी ने पॉडकास्ट होस्ट जमी़ल अख्तर से बातचीत में कहा, “नंबर देखकर हम भी हैरान रह गए। बहुत सारे मैसेज और पूछताछ आने लगे, लेकिन कॉल कम आए। शायद इसका कारण यह है कि हम प्रीमियम कैटेगरी में काम करते हैं, जहां लोग तुरंत खरीदारी नहीं करते।”

Shark Tank से पहले Emori को रोज़ाना करीब 20 से 25 क्वेरी मिलती थीं, लेकिन अब यह संख्या बढ़कर 80 से 100 तक पहुंच गई है। इतना ही नहीं, अब ये लीड्स पहले से ज्यादा तेजी से ग्राहक में बदल रही हैं।

अरुशी जैन ने बताया कि, शो के बाद ब्रांड पर लोगों का भरोसा भी बढ़ा है।
“अब ग्राहक खुद कहते हैं कि उन्होंने हमें टीवी पर देखा है। पुराने ग्राहक भी फोन करके बधाई दे रहे हैं,” उन्होंने कहा।

Emori की शुरुआत, साल 2023 में गुरुग्राम से हुई थी। यह एक ऑनलाइन-फर्स्ट लैब-ग्रोन डायमंड ब्रांड है, जिसकी स्थापना अरुशी जैन ने की है। इससे पहले वे OYO में टॉप पोजिशन पर काम कर चुकी हैं और राजनीतिक सलाहकार भी रह चुकी हैं।

Emori पर्यावरण के अनुकूल और किफायती लैब-ग्रोन डायमंड ज्वेलरी बेचती है। इसमें नेकलेस, ब्रेसलेट, ईयररिंग्स और एंगेजमेंट रिंग्स जैसे प्रोडक्ट्स शामिल हैं। कंपनी के गुरुग्राम और नोएडा में फिजिकल स्टोर्स भी हैं।

Shark Tank India Season 5 में अरुशी जैन ने 6% इक्विटी के बदले 3 करोड़ रुपये की फंडिंग हासिल की थी, जिससे कंपनी की वैल्यूएशन 50 करोड़ रुपये हो गई।

फिलहाल, Emori का मुकाबला GIVA, Palmonas, True Diamond और House of Quadri जैसे ब्रांड्स से है।

भारत में लैब-ग्रोन डायमंड ज्वेलरी मार्केट की वैल्यू 2022 में 264.5 मिलियन डॉलर थी। आने वाले 10 सालों में इस इंडस्ट्री के 14.8% की CAGR से बढ़ने का अनुमान है। 2033 तक इसका मार्केट साइज करीब 1.19 बिलियन डॉलर तक पहुंच सकता है।

Shark Tank India पर मिली पहचान और बढ़ते भरोसे के साथ Emori अब तेजी से भारतीय ज्वेलरी मार्केट में अपनी जगह मजबूत कर रही है।

डिस्क्लेमर: यह लेख / न्यूज आर्टिकल सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध जानकारी और प्रतिष्ठित / विश्वस्त मीडिया स्रोतों से मिली जानकारी पर आधारित है।यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। पाठक कृपया स्वयं इस की जांच कर सूचनाओं का उपयोग करे ॥


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।