National News (09/02/2026): आईपीएल की लोकप्रिय टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को खरीदने के लिए अब अंतरराष्ट्रीय निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ती जा रही है। मैनचेस्टर यूनाइटेड के सह-मालिक एव्राम ग्लेज़र (Avram Glazer) ने RCB को खरीदने के लिए करीब 1.8 बिलियन डॉलर यानी लगभग ₹16,303 करोड़ की बड़ी बोली लगाई है।
हाल ही, में RCB ने दूसरी बार विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। वह इस समय एकमात्र फ्रेंचाइज़ी है, जिसके पास आईपीएल और डब्ल्यूपीएल दोनों की ट्रॉफी मौजूद है। इस शानदार प्रदर्शन के बाद टीम की ब्रांड वैल्यू और भी बढ़ गई है, जिसके चलते कई बड़े निवेशक RCB को खरीदने में रुचि दिखा रहे हैं।
RCB के लिए कुल नौ कंपनियों और निवेश समूहों ने बोली लगाई है। फ्रेंचाइज़ी की बिक्री प्रक्रिया मार्च महीने तक पूरी होने की उम्मीद है, ताकि आईपीएल 2026 से पहले नया मालिक टीम का प्रबंधन संभाल सके।
ग्लेज़र परिवार पहले भी आईपीएल की, विस्तार टीमों को खरीदने की कोशिश कर चुका है। वे वर्तमान में इंग्लिश फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड और एनएफएल टीम टैम्पा बे बुकेनियर्स के मालिक हैं। इसके अलावा, उनकी रुचि राजस्थान रॉयल्स में भी बताई जा रही है, लेकिन बीसीसीआई के नियमों के अनुसार एक व्यक्ति या समूह केवल एक ही आईपीएल टीम का मालिक हो सकता है।
RCB की हालिया, सफलता और मजबूत फैन बेस के कारण इस फ्रेंचाइज़ी की मांग लगातार बढ़ रही है। अब सभी की नजरें मार्च महीने पर टिकी हैं, जब यह तय होगा कि RCB का नया मालिक कौन बनेगा।
डिस्क्लेमर: यह लेख / न्यूज आर्टिकल सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध जानकारी और प्रतिष्ठित / विश्वस्त मीडिया स्रोतों से मिली जानकारी पर आधारित है।यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। पाठक कृपया स्वयं इस की जांच कर सूचनाओं का उपयोग करे ॥
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।