निर्माणाधीन इमारत में शटरिंग ध्वस्त, दो मजदूरों की दर्दनाक मौत, एक गंभीर घायल; ठेकेदार और सुपरवाइजर हिरासत में

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (08/02/2026): नोएडा में रविवार दोपहर एक निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत में बड़ा हादसा हो गया। सेक्टर 144 थाना क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्य के दौरान अचानक शटरिंग गिरने से तीन मजदूर उसके नीचे दब गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से मजदूरों को मलबे से बाहर निकाला गया और तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार, दोपहर के समय इमारत में शटरिंग का कार्य चल रहा था। मजदूर नियमित रूप से काम में जुटे हुए थे, तभी अचानक शटरिंग का संतुलन बिगड़ गया और वह भरभराकर गिर पड़ी। भारी ढांचे के नीचे दबने से मजदूरों को संभलने तक का मौका नहीं मिला।

इस दुर्घटना में मंटू सिंह (45) और शीबू (24) को गंभीर चोटें आईं। दोनों को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों के तमाम प्रयासों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। मंटू सिंह बिहार के बांका जिले के रहने वाले थे, जबकि शीबू झारखंड के दुमका जिले का निवासी था। वहीं, एक अन्य मजदूर घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती है, जहां उसका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। प्रारंभिक जांच में निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों में लापरवाही की आशंका जताई जा रही है।

डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति अवस्थी ने बताया कि थाना सेक्टर 142 क्षेत्र में स्थित निर्माणाधीन भवन में शटरिंग गिरने से तीन मजदूर घायल हुए थे। इलाज के दौरान दो मजदूरों की मौत हो गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने निर्माण कार्य से जुड़े सुपरवाइजर और ठेकेदार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। यह भी देखा जा रहा है कि क्या निर्माण स्थल पर सुरक्षा नियमों का पालन किया जा रहा था या नहीं। जांच के बाद जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।