चिटहैरा गांव में केंद्रीय बजट 2026 पर विधानसभा चौपाल, विधायक तेजपाल सिंह नागर ने किया संवाद

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (08/02/2026): दादरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चिटहैरा में केंद्रीय बजट 2026 को लेकर एक विधानसभा चौपाल एवं जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक तेजपाल सिंह नागर ने ग्रामीणों से सीधे संवाद करते हुए बजट के प्रमुख प्रावधानों, उसकी दीर्घकालिक सोच और विभिन्न वर्गों के लिए किए गए प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी।

विधायक तेजपाल सिंह नागर ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026 विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में अहम कदम है। उन्होंने बताया कि बजट में किसानों की आय बढ़ाने, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने, महिलाओं के सशक्तिकरण, ग्रामीण विकास तथा बुनियादी ढांचे के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया गया है। यह बजट आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को मजबूती देता है और गांव, गरीब तथा किसान को सीधे लाभ पहुंचाने वाला है।

उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, सिंचाई, आवास और स्वरोजगार से जुड़े बजटीय प्रावधानों से दादरी विधानसभा सहित पूरे क्षेत्र में विकास की गति तेज होगी। साथ ही उन्होंने लोगों से सरकार की योजनाओं की जानकारी लेने, उनका लाभ उठाने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

जनसंवाद के दौरान ग्रामवासियों ने बजट से संबंधित अपनी जिज्ञासाएं और सुझाव रखे, जिनका विधायक ने सहज और सरल भाषा में उत्तर दिया। ग्रामीणों ने केंद्रीय बजट को जनहितकारी बताते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार के नेतृत्व पर विश्वास व्यक्त किया। चौपाल में भिकारी सिंह, ईश्वर भाटी, रामेंद्र भाटी, राजबीर प्रधान, जयबीर सिंह, प्रमोद कुमार, विजय भाटी, मनीष भाटी, विजय गौतम, दिनेश भाटी, नरेंद्र शर्मा और रसेंद्र प्रधान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित और जनकल्याण के संकल्प के साथ किया गया।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।