दिल्ली में ‘लंदन’ जैसा टूर, डबल-डेकर बस से दिखेंगे ऐतिहासिक नज़ारे
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (08 February 2026): दिल्ली सरकार अपनी पहली वर्षगांठ के मौके पर राजधानी के पर्यटन को नया आयाम देने जा रही है। फरवरी के तीसरे सप्ताह, करीब 20 फरवरी से दिल्ली में डबल-डेकर टूरिस्ट बस सेवा शुरू होने की तैयारी है। इस पहल का मकसद घरेलू और विदेशी पर्यटकों को एक ही सफर में दिल्ली की विरासत, आधुनिक इमारतों और चौड़ी सड़कों का अनोखा अनुभव कराना है। लंदन की तर्ज पर शुरू हो रही यह सेवा दिल्ली दर्शन को पहले से ज्यादा सुविधाजनक और यादगार बनाएगी।
यह टूरिस्ट बस सेवा एक खास सर्किट पर चलेगी, जिसमें भारत मंडपम, नेशनल वॉर मेमोरियल, प्रधानमंत्री संग्रहालय, कर्तव्य पथ और दिल्ली हाट जैसे प्रमुख आकर्षण शामिल होंगे। तय रूट के जरिए पर्यटकों को अलग-अलग जगहों पर जाने के लिए बार-बार साधन बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यात्रा का शुरुआती बिंदु प्रधानमंत्री संग्रहालय होगा, जहां से बस निर्धारित मार्ग पर आगे बढ़ेगी।
डबल-डेकर बस की सबसे बड़ी खासियत इसकी ऊपरी मंजिल है, जहां बैठकर यात्री दिल्ली के भव्य स्मारकों और सिटीस्केप का शानदार नज़ारा देख सकेंगे। सरकार की योजना में पर्यावरण का भी ध्यान रखा गया है। शुरुआती चरण में चलने वाली तीन बसों में से एक अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक डबल-डेकर बस होगी, जिसे एक निजी कंपनी ने सीएसआर पहल के तहत उपलब्ध कराया है।
पर्यटन विभाग केवल दिन के टूर तक सीमित नहीं रहना चाहता, बल्कि नाइट टूरिज्म पर भी फोकस कर रहा है। रात में रोशनी से सजी दिल्ली और स्मारकों की खूबसूरती दिखाने के लिए अलग रूट लगभग तय कर लिया गया है। टिकट किराए की बात करें तो वयस्कों के लिए 500 रुपये और 6 से 12 साल के बच्चों के लिए 300 रुपये निर्धारित किए गए हैं, जिससे आम लोग भी इस खास अनुभव का आनंद ले सकें।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।