UGC कानून के विरोध में राष्ट्रीय सैनिक संस्था, यति नंद महाराज के अनशन को समर्थन
टेन न्यूज नेटवर्क
Ghaziabad News (08/02/2026): UGC के कथित काले कानून के विरोध में राष्ट्रीय सैनिक संस्था, गोविंदपुरम मंडल ने अपना समर्थन देने की घोषणा की है। संस्था के पदाधिकारियों के अनुसार 8 फरवरी 2026 को गोविंदपुरम मंडल के सभी सदस्य और पदाधिकारी डासना देवी मंदिर पहुंचकर वहां चल रहे आमरण अनशन को समर्थन देंगे।

संस्था के अनुसार डासना देवी मंदिर के महंत यति नंद महाराज द्वारा UGC कानून के विरोध में किए जा रहे आमरण अनशन के समर्थन में शाम चार बजे मंडल के सदस्य मंदिर परिसर में एकत्र होंगे और अपना विरोध दर्ज कराएंगे।
इस कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष लेफ्टिनेंट वेद प्रकाश शर्मा करेंगे। उनके नेतृत्व में राष्ट्रीय सैनिक संस्था के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। संस्था का कहना है कि UGC से जुड़े इस कानून से शिक्षा व्यवस्था और समाज पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने की आशंका है, इसी कारण यह विरोध और समर्थन अभियान चलाया जा रहा है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।