केजरीवाल की गाड़ी से दो व्यक्ति को लगी टक्कर, अस्पताल में भर्ती: भाजपा प्रत्याशी का आरोप
टेन न्यूज नेटवर्क
नई दिल्ली, 18 जनवरी 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के तहत नई दिल्ली सीट का मुकाबला लगातार तीखा होता जा रहा है। आज भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया कि केजरीवाल की गाड़ी ने दो बीजेपी कार्यकर्ताओं को टक्कर मार दी। वर्मा के अनुसार, इस घटना में एक कार्यकर्ता की टांग टूट गई, और उन्हें तुरंत लेडी हार्डिंग अस्पताल ले जाया गया।
प्रवेश वर्मा ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर लिखा, “सवाल पूछती जनता पर अरविंद केजरीवाल ने अपनी गाड़ी से 2 युवाओं को टक्कर मार दी। हार सामने देखकर अब लोगों की जान की कीमत भूल गए।” वर्मा ने इस घटना की गहन जांच की मांग की है।
इस बीच, आम आदमी पार्टी ने पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल के काफिले पर बीजेपी समर्थकों ने ईंट-पत्थरों से हमला किया। AAP ने बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा और उनके समर्थकों पर हमले की साजिश रचने का आरोप लगाया। पार्टी का दावा है कि यह हमला केजरीवाल को चुनाव प्रचार से रोकने की साजिश का हिस्सा था।
इन आरोप-प्रत्यारोपों के बीच, दिल्ली का राजनीतिक माहौल और अधिक गर्म हो गया है। दोनों पार्टियां एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रही हैं, जिससे चुनावी तनाव अपने चरम पर पहुंच रहा है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।