आईटी सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए Greater Noida Authority की खास पहल

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (04/02/2026): ग्रेटर नोएडा में आईटी निवेश (IT Investments) को बढ़ावा देने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) ने एक खास पहल की है। सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर प्राधिकरण की टीम आवंटियों और निवेशकों से मिलकर आईटी सेक्टर की अड़चनों और उनको हल करने के सुझाव प्राप्त कर रही है। प्राधिकरण के वरिष्ठ अफसर भी इस काम में जुट गए हैं।

दरअसल, ग्रेटर नोएडा में आईटी सेक्टर के लिए अपार संभावनाएं हैं। इंफ्रास्ट्रक्चर Infrastructure के नजरिए से भी ग्रेटर नोएडा एनसीआर के अन्य शहरों से आगे है। नोएडा एयरपोर्ट (Noida Airport) भी जल्द शुरू होने जा रहा है। यहां आईटी के लिए भूखंडों की पर्याप्त उपलब्धता है। प्राधिकरण जल्द ही स्कीम लाना चाह रहा है, लेकिन प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार की मंशा है कि मौजूदा आवंटियों और इच्छुक निवेशकों से मिलकर आईटी कंपनियों से जुड़ी समस्याओं और उनको हल करने के बाद आईटी भूखंड की स्कीम लांच की जाए।

सीईओ के निर्देश पर प्राधिकरण के आईटी विभाग की कंपनियों के प्रबंधन से संपर्क कर रही है। इस बीच ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सुनील कुमार सिंह और एसीईओ प्रेरणा सिंह ने भी हाल ही में टेकजोन-4 स्थित 5 कंपनियों, ओसियन इंफ्रा हाइट्स, एसपीआई आईटी, एडवांस कंप्यूसॉफ्ट, अर्था इंफ्राटेक और भूटानी आईटी पार्क का जायजा लिया। कंपनियों के प्रबंधन से आईटी सेक्टर की समस्याओं पर बात की। वे लोग प्राधिकरण की आईटी भूखंडों के आवंटन की शर्तों में किस तरह का बदलाव चाहते हैं, भूखंड आवंटित होने के बाद उद्यम शुरू करने में क्या दिक्कत आ रही है, आईटी में किस कैटेगरी के वर्क का अधिक स्कोप है, इस तरह के तमाम मुद्दों पर दोनों अधिकारियों ने आईटी कंपनियों के प्रतिनिधि से बात की और उनसे प्राप्त सुझावों को हायर अथॉरिटी के समक्ष रखने का आश्वासन दिया।

एसीईओ सुुनील कुमार सिंह ने कहा कि आईटी क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए प्राधिकरण हर संभव कदम उठाने को तैयार है। आईटी कंपनियों से सुझावों को प्राप्त कर प्राधिकरण बोर्ड और षासन के समक्ष रखा जाएगा। प्राप्त अनुमति के आधार पर आगे कदम बढ़ाया जाएगा।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।