होली से पहले दिल्ली सरकार का बड़ा तोहफा, 242 करोड़ की इस योजना को मिली मंजूरी

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (03 February 2026): दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए राजधानी की महिलाओं और परिवारों को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान किए गए वादे के अनुसार होली और दिवाली पर मुफ्त गैस सिलेंडर देने की योजना को कैबिनेट से मंजूरी मिल गई है। इस योजना के लिए सरकार ने 242 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि इस होली पर दिल्ली के सभी राशन कार्ड धारक परिवारों को एक गैस सिलेंडर की कीमत सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी। सरकार सिलेंडर की निर्धारित कीमत 853 रुपये प्रति परिवार डीबीटी के माध्यम से देगी, ताकि लाभार्थियों को समय पर राहत मिल सके।

सीएम ने यह भी स्पष्ट किया कि इस योजना का लाभ सिर्फ एलपीजी सिलेंडर उपयोग करने वाले परिवारों तक सीमित नहीं रहेगा। जो परिवार पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) के जरिए खाना बनाते हैं और सिलेंडर का उपयोग नहीं करते, उन्हें भी इस योजना के तहत आर्थिक सहायता दी जाएगी। इससे योजना का दायरा और प्रभाव दोनों बढ़ेंगे।

रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार हर साल होली और दिवाली पर दो मुफ्त गैस सिलेंडर देने के अपने वादे पर पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस साल होली से पहले ही राशन कार्ड धारक परिवारों के खातों में राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी, जिससे त्योहार के समय उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो और घरों में खुशियों का माहौल बना रहे।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।