MCD बजट ऐतिहासिक और विकासोन्मुखी: प्रवेश वाही, नेता सदन

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (29 January 2026): दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति की अध्यक्षा सत्या शर्मा द्वारा प्रस्तुत बजट को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। नेता सदन प्रवेश वाही ने इस बजट को जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप, विकासोन्मुखी और ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह एमसीडी के इतिहास में एक मील का पत्थर साबित होगा। उनके अनुसार यह बजट निगम की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के साथ-साथ नागरिक सुविधाओं को नई दिशा देगा।

प्रवेश वाही ने कहा कि यह संभवतः एमसीडी का पहला ऐसा बजट है जो मुनाफे पर आधारित है। उन्होंने बेहतर वित्तीय प्रबंधन और पारदर्शी कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि संपत्ति कर संग्रह को सुदृढ़ करने, पार्किंग सुविधाओं के विस्तार, विज्ञापन व्यवस्था में पारदर्शिता, साप्ताहिक बाजारों के नियमितीकरण और आय बढ़ाने के प्रयासों से निगम की आर्थिक सेहत में सुधार होगा।

उन्होंने बताया कि बजट में वायु प्रदूषण नियंत्रण और पर्यावरण संरक्षण पर विशेष फोकस किया गया है। सड़कों की नियमित सफाई, धूल नियंत्रण, कचरा प्रबंधन और हरियाली बढ़ाने जैसे कदम दिल्ली को स्वच्छ बनाने में सहायक होंगे। साथ ही लैंडफिल साइटों को कूड़ा मुक्त कर वहां हरित क्षेत्र और जन-सुविधाएं विकसित करने का निर्णय भी एक अहम पहल है।

शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर प्रवेश वाही ने कहा कि यह बजट दूरदर्शी है। एमसीडी स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम, सीसीटीवी सुरक्षा, नियमित स्वास्थ्य जांच, योग और खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने से बच्चों के भविष्य को मजबूती मिलेगी। वहीं हर वार्ड में आयुष्मान आरोग्य मंदिर, मातृ-शिशु केंद्र, आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी और पंचकर्म केंद्र स्थापित करने से आम लोगों को घर के पास बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

नेता सदन ने कहा कि बजट में निगम कर्मचारियों के हितों को भी प्राथमिकता दी गई है। लंबित कर्मचारियों और डॉक्टरों के नियमितीकरण, समय पर पदोन्नति, नई भर्तियों और कार्यक्षमता बढ़ाने के प्रयासों से कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा। साथ ही महिला सुरक्षा, वरिष्ठ नागरिक कल्याण, सोलर ऊर्जा, इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन, मल्टीलेवल पार्किंग और आधुनिक शौचालय जैसी योजनाओं से दिल्ली को स्वच्छ, सुंदर और स्मार्ट शहर बनाने की प्रक्रिया को गति प्रदान करेंगी।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।