थिनर के पुराने डिब्बे में विस्फोट, पिता-पुत्र झुलसे

टेन न्यूज नेटवर्क

GREATER NOIDA News (28/01/2026): दादरी थाना क्षेत्र के सेक्टर जू-1 में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब घर के बाहर आग तापते समय थिनर से भरे एक पुराने डिब्बे में अचानक जोरदार धमाका हो गया। इस हादसे में एक पिता और उसका बेटा गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के बाद उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सेक्टर जू-1 निवासी हरज्ञान सिंह पेशे से प्लंबर हैं। मंगलवार को वह अपने बेटे आयुष और कुछ पड़ोसियों के साथ घर के बाहर अलाव जलाकर ठंड से बचाव कर रहे थे। इसी दौरान आयुष घर के अंदर से एक पुराना थिनर का डिब्बा उठाकर ले आया और उसे जलती आग के पास रख दिया। तेज गर्मी के संपर्क में आते ही थिनर के डिब्बे में विस्फोट हो गया। धमाके के साथ निकली आग की लपटें सीधे हरज्ञान सिंह और आयुष को अपनी चपेट में ले आईं, जिससे दोनों बुरी तरह झुलस गए। अचानक हुए हादसे से मौके पर अफरातफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने बिना देर किए दोनों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि थिनर का यह डिब्बा करीब दो वर्ष पहले घर में पेंटिंग के काम के दौरान रखा गया था और लंबे समय से इस्तेमाल में नहीं था। आग के पास रखे जाने के कारण उसमें दबाव और गर्मी बढ़ी, जिससे विस्फोट हो गया। डॉक्टरों के अनुसार, दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब उनकी स्थिति खतरे से बाहर है। वहीं, पुलिस ने मामले को एक दुर्घटना बताते हुए कहा कि पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है, ताकि भविष्य में इस तरह की लापरवाही से होने वाले हादसों से बचाव किया जा सके।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।