किराड़ी में 10 पंपों से निकाला जा रहा पानी, जलजमाव के खिलाफ अभियान जारी

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (26 January 2026): किराड़ी की शर्मा कॉलोनी में जलभराव की गंभीर समस्या से निपटने के लिए प्रशासन ने राहत कार्य तेज कर दिया है। कॉलोनी के पांच ब्लॉकों में करीब 10 पंप लगाए गए हैं, जिनके जरिए गलियों में भरा पानी लगातार निकाला जा रहा है। पंपिंग के कारण कई इलाकों में पानी का स्तर तीन से छह इंच तक कम हुआ है, जिससे स्थानीय लोगों को कुछ राहत महसूस हुई है।

बी, सी, डी और ई-ब्लॉक में जलस्तर में काफी गिरावट दर्ज की गई है और कई गलियों में पानी पूरी तरह सूख चुका है। हालांकि ए-ब्लॉक के लोग अब भी जलभराव की परेशानी से जूझ रहे हैं। रविवार को भी ए-ब्लॉक की गलियों में पानी भरा रहा, जहां चार पंप लगातार चलाए जा रहे हैं, लेकिन अपेक्षित राहत अब तक नहीं मिल पाई है।

करीब पांच दिनों से पंपों के जरिए पानी निकाला जा रहा है। इसी बीच लोगों ने बताया कि डीडीए द्वारा लैंडफिल साइट पर कचरे का भराव फिलहाल बंद कर दिया गया है, जिससे स्थिति में कुछ सुधार हुआ है। जलभराव की समस्या सामने आते ही शासन-प्रशासन हरकत में आया और पंपों की व्यवस्था कराई गई।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि पंप से पानी निकालना केवल अस्थायी समाधान है। मानसून आने पर स्थिति फिर से बिगड़ सकती है। लोगों ने मांग की है कि कॉलोनी में जल निकासी के लिए स्थायी व्यवस्था की जाए, ताकि हर साल जलभराव की समस्या से निजात मिल सके।

प्रशासन की ओर से शर्मा कॉलोनी में अलग-अलग स्थानों पर पंप लगाए गए हैं। ए-ब्लॉक की गली नंबर 2, 3, 5 और 6 में पंप लगे हैं, जबकि बी-ब्लॉक की गली नंबर 4 और 9 के पास पंप लगाए गए हैं। सी-ब्लॉक से पानी डीडीए के खाली मैदान में बनी अस्थायी नाली में छोड़ा जा रहा है। डी-ब्लॉक की गली नंबर 6 और बाबा बालकनाथ मंदिर के पास लगे पंपों से भी कॉलोनी का पानी बाहर निकाला जा रहा है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।