लुटेरों से दो- दो हाथ करने वाले आकाश अग्रवाल हुए सम्मानित | 77th Republic Day

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (26 January 2026): पीतमपुरा स्थित बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त कार्यालय में 77वें गणतंत्र दिवस का आयोजन पूरे उत्साह और गरिमा के साथ किया गया। समारोह में देशभक्ति, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस अवसर पर वर्ष 2025-26 के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ-साथ एक बहादुर नागरिक को भी सम्मानित किया गया।

समारोह की खास बात यह रही कि बहादुरगढ़ निवासी आकाश अग्रवाल को लुटेरों से भिड़ने की बहादुरी के लिए सम्मानित किया गया। पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने आकाश अग्रवाल को सम्मान पत्र देकर उनके साहस की सराहना की। आकाश ने लूट की कोशिश कर रहे दो बदमाशों का डटकर सामना किया था और एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था, जिससे एक बड़ी वारदात टल गई।

कार्यक्रम में जिले के विभिन्न थानों और कार्यालयों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को भी प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार प्रदान किए गए। अधिकारियों ने कहा कि ऐसे सम्मान पुलिस बल का मनोबल बढ़ाते हैं और उन्हें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं। नागरिकों की सजगता और साहस को भी कानून-व्यवस्था के लिए अहम बताया गया।

समारोह की शुरुआत विधिवत राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुई, जिसके बाद पुलिस जवानों ने राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति अपनी निष्ठा और समर्पण का प्रदर्शन किया। गार्ड ऑफ ऑनर का नेतृत्व महिला एएसआई रेखा ने किया, जिसने पूरे कार्यक्रम को खास बना दिया। महिला पुलिसकर्मियों की अनुशासित और सशक्त उपस्थिति ने नारी सशक्तिकरण का मजबूत संदेश दिया।

इस अवसर पर डीसीपी सचिन शर्मा ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए संविधान के महत्व, राष्ट्रीय एकता और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में दिल्ली पुलिस की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों की कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और समाज के प्रति समर्पण ही लोकतंत्र की मजबूती का आधार है।

कार्यक्रम में जिले के सभी एसीपी, एसएचओ समेत विभिन्न रैंक के पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। इसके अलावा रोहिणी, बाहरी-उत्तरी और उत्तरी-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त कार्यालयों में भी गणतंत्र दिवस पर तिरंगा फहराया गया। समारोह के अंत में एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर गणतंत्र दिवस की खुशियां साझा की गईं और देश सेवा के संकल्प को दोहराया गया।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।