New Delhi News (24 January 2026): दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को हुई झमाझम बारिश और उसके बाद चली तेज हवाओं ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है। बारिश के बाद राजधानी और आसपास के इलाकों में एक बार फिर सर्दी लौट आई है। बर्फीली हवाओं की वजह से तापमान में साफ गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को कंपकंपाने वाली ठंड का एहसास हुआ। शनिवार तड़के कई इलाकों में घना कोहरा भी देखने को मिला।
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के असर से पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हुई, जिसका प्रभाव मैदानी क्षेत्रों तक पहुंचा। इसी वजह से दिल्ली के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की गई और तापमान तेजी से लुढ़क गया। विभाग का कहना है कि अगले तीन दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में सर्दी का दौर जारी रह सकता है और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे ही बना रहेगा।
आज की बात करें तो सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहा, जो दिन चढ़ने के साथ धीरे-धीरे साफ हो जाएगा। दिनभर आसमान में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है और बीच-बीच में हल्की धूप भी निकल सकती है। हालांकि 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली ठंडी हवाओं के कारण ठंडक महसूस होती रहेगी।
मौसम विभाग ने बताया है कि फिलहाल दिल्ली-एनसीआर में मौसम शुष्क बना रहेगा, लेकिन सोमवार से फिर बदलाव देखने को मिल सकता है। 27 जनवरी से कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। इसके बाद तीन दिनों के भीतर तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी शुरू होने का अनुमान है।
बारिश के चलते हवा की गुणवत्ता में भी मामूली सुधार दर्ज किया गया है। शनिवार को दिल्ली का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स करीब 300 रहा, जो अभी भी ‘खराब’ श्रेणी में आता है। राजधानी में अधिकतम तापमान करीब 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।