किराड़ी में जलभराव को लेकर आपस में भिड़े सांसद – विधायक

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (23 January 2026): किराड़ी की शर्मा कॉलोनी में जलभराव की समस्या का जायजा लेने पहुंचे भाजपा सांसद योगेंद्र चांदोलिया और आम आदमी पार्टी के विधायक अनिल झा के बीच तीखी नोंक-झोंक हो गई। शुक्रवार सुबह करीब 12 बजे सांसद योगेंद्र चांदोलिया अधिकारियों के साथ इलाके का निरीक्षण कर रहे थे, तभी विधायक अनिल झा भी अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंच गए।

हनुमान मंदिर के पास दोनों नेताओं का आमना-सामना हुआ, जहां जलभराव को लेकर सवाल-जवाब के दौरान बहस तेज हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के समर्थकों ने नारेबाजी शुरू कर दी, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया। करीब 20 मिनट तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही।

हालात बिगड़ते देख मौके पर मौजूद पुलिस ने हस्तक्षेप कर समर्थकों को शांत कराया और स्थिति को नियंत्रण में लिया। इसके बाद सांसद योगेंद्र चांदोलिया ने शर्मा कॉलोनी के स्थानीय लोगों से बातचीत कर जलभराव की समस्या के जल्द समाधान का आश्वासन दिया। घटना के बाद इलाके में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।