शालीमार बाग में विकास की बड़ी पहल, कई अहम परियोजनाओं का शिलान्यास

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (22 January 2026): दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Delhi CM Rekha Gupta) ने शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र में ड्राई मुनक नहर के पुनरुद्धार, छठ घाट के विकास, सर्विस रोड निर्माण और सिंगलपुर पुल के चौड़ीकरण व सौंदर्यीकरण कार्यों का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि ये परियोजनाएं क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूत करेंगी और लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाएंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छठ पूजा, दुर्गा पूजा और गणेश पूजा जैसे पर्व हमारी संस्कृति और पहचान का अहम हिस्सा हैं। नया छठ घाट लोगों की आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा। ड्राई मुनक नहर के पुनरुद्धार से यह इलाका साफ, सुंदर और उपयोगी सार्वजनिक स्थल के रूप में विकसित होगा।

इन विकास कार्यों से शालीमार बाग, पीतमपुरा, केशवपुरम, नेताजी सुभाष प्लेस, पंजाबी बाग और कोहाट एन्क्लेव के आसपास रहने वाले लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। यहां एक साथ 3,000 से 4,000 लोग मॉर्निंग वॉक के लिए आ सकेंगे, जिससे स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ेंगी और क्षेत्र की ट्रैफिक व्यवस्था भी बेहतर होगी।

इस अवसर पर सांसद प्रवीण खंडेवाल, मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, वजीरपुर विधायक पूनम भारद्वाज, केशवपुरम जिलाध्यक्ष अजय खटाना सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने इन परियोजनाओं को क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दिया।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।