अब UPI से सीधे निकलेगा PF का पैसा, कर्मचारियों को मिली बड़ी राहत

टेन न्यूज नेटवर्क

National News (22/01/2026): कर्मचारियों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। अब Provident Fund (PF) का पैसा निकालना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है। नई सुविधा के तहत कर्मचारी अब BHIM ऐप के माध्यम से सीधे अपने UPI से जुड़े बैंक खाते में PF की राशि निकाल सकेंगे।

इस सुविधा से खासतौर पर उन कर्मचारियों को फायदा होगा, जिन्हें EPFO के ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन करने में परेशानी होती थी। अब उन्हें लंबी प्रक्रिया से गुजरने की जरूरत नहीं पड़ेगी और कुछ ही क्लिक में पैसा खाते में आ जाएगा।

BHIM ऐप के जरिए कर्मचारी न केवल अपना PF बैलेंस देख सकेंगे, बल्कि यह भी जान पाएंगे कि वे कितनी राशि निकालने के पात्र हैं। हालांकि, खाते में कुल राशि का कम से कम 25 प्रतिशत बैलेंस बनाए रखना अनिवार्य होगा।

यदि कोई कर्मचारी नौकरी छोड़ देता है तो वह तुरंत अपनी जमा राशि का 75 प्रतिशत तक निकाल सकता है। वहीं, शेष 25 प्रतिशत राशि एक साल तक बेरोजगार रहने के बाद ही निकाली जा सकेगी।

शिक्षा और शादी जैसे जरूरी कार्यों के लिए भी आंशिक निकासी की सुविधा दी गई है। शिक्षा के लिए 10 बार और शादी के लिए 5 बार तक पैसा निकाला जा सकता है।

एक साल में PF से पैसा निकालने की संख्या सीमित होगी। यदि कोई कर्मचारी तय सीमा पूरी कर लेता है, तो उसी वर्ष दोबारा निकासी संभव नहीं होगी।

सरकार की इस पहल से लाखों कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। इससे न केवल समय की बचत होगी, बल्कि PF से जुड़ी प्रक्रिया भी पहले से अधिक पारदर्शी और सरल बन जाएगी।

डिस्क्लेमर: यह लेख / न्यूज आर्टिकल सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध जानकारी और प्रतिष्ठित / विश्वस्त मीडिया स्रोतों से मिली जानकारी पर आधारित है।यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। पाठक कृपया स्वयं इस की जांच कर सूचनाओं का उपयोग करे ॥


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।