यूपी में 31 IAS अधिकारियों का तबादला, लिस्ट में गौतमबुद्ध नगर के 2 एसीईओ का भी नाम शामिल!
टेन न्यूज नेटवर्क
गौतमबुद्ध नगर (17 जनवरी 2025): उत्तर प्रदेश में 31 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी सूची में गौतम बुद्ध नगर में पदस्थ दो अधिकारियों का नाम भी शामिल है। जारी सूची के मुताबिक ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी को फर्रुखाबाद का जिलाधिकारी बनाया गया है, वहीं यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्रुति को बुलंदशहर का जिलाधिकारी बनाया गया है।
वहीं बांदा के जिलाधिकारी नागेंद्र प्रताप को यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण में एसीईओ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


इसके अलावा अंकित कुमार अग्रवाल जो पहले जिलाधिकारी बिजनौर थे, उन्हें अब निदेशक, अल्पसंख्यक कल्याण उत्तर प्रदेश बनाया गया है। जसजीत कौर जो अपर आयुक्त मेरठ थे, उन्हें बिजनौर का जिलाधिकारी बनाया गया है। राकेश कुमार सिंह जो जिला अधिकारी थे कानपुर नगर के उन्हें सचिव बनाया गया है, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश। जितेंद्र प्रताप सिंह जिलाधिकारी बागपत उन्हें नई जिम्मेदारी कानपुर नगर के जिलाधिकारी के रूप में दी गई है अस्मिता लाल अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण कानपुर, उन्हें बागपत का जिलाधिकारी बनाया गया है। नागेंद्र प्रताप जिला अधिकारी बांदा थे, उन्हें अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी के रूप में यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण में तैनात किया गया है। जे. रीभा जो निदेशक थे, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की उन्हें बांदा का जिलाधिकारी बनाया गया है। इंद्र विक्रम सिंह जिलाधिकारी, गाजियाबाद उन्हें सचिव कृषि, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग उत्तर प्रदेश शासन तथा निदेशक राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद की जिम्मेदारी दी गई है।
मेरठ के जिलाधिकारी दीपक मीणा को गाजियाबाद का जिलाधिकारी बनाया गया है। फर्रुखाबाद के जिलाधिकारी विजय कुमार सिंह को मेरठ का जिलाधिकारी बनाया गया है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ आशुतोष कुमार द्विवेदी को फर्रुखाबाद का जिलाधिकारी बनाया गया है। बाराबंकी के जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार को मुख्यमंत्री का विशेष सचिव नियुक्त किया गया है। मुख्यमंत्री के विशेष सचिव शशांक त्रिपाठी को बाराबंकी का जिलाधिकारी बनाया गया है। सुल्तानपुर के जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्सना को विशेष सचिव, राज्य कर विभाग उत्तर प्रदेश शासन नियुक्त किया गया है। मुख्यमंत्री के विशेष सचिव तथा विशेष सचिव नागरिक उड्डयन विभाग उत्तर प्रदेश शासन तथा निदेशक नागरिक उड्डयन कुमार हर्ष को सुल्तानपुर का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। मुख्यमंत्री के विशेष सचिव ईशान प्रताप सिंह को वर्तमान पद के साथ विशेष सचिव नागरिक उड्डयन विभाग उत्तर प्रदेश शासन तथा निदेशक, नागरिक उड्डयन के पद पर अतिरिक्त प्रभार के रूप में जिम्मेदारी दी गई है।
मेरठ की मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी जी को सचिव नियोजन एवं महानिदेशक अर्थ एवं संख्या नियुक्त किया गया है। वहीं नियोजन एवं महानिदेशक अर्थ एवं संख्या के सचिव नरेंद्र प्रसाद पांडे को सदस्य न्यायिक राजस्व परिषद प्रयागराज, नियुक्त किया गया है। सुहास एलवाई, सचिव खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश शासन तथा महानिदेशक युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल उत्तर प्रदेश को महानिदेशक युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल उत्तर प्रदेश के प्रभार से अवमुक्त किया गया है। रितु माहेश्वरी, आयुक्त आगरा मंडल, आगरा को सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं प्रमाण कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश शासन नियुक्त किया गया है। ऋषिकेश भास्कर यशोद जो मंडल आयुक्त थे सहारनपुर के उन्हें मेरठ का मंडल आयुक्त बनाया गया है। शैलेंद्र कुमार सिंह जो जिलाधिकारी थे मथुरा के उन्हें अब मंडल आयुक्त आगरा की जिम्मेदारी सौंप गई है। चंद्र प्रकाश सिंह जिलाधिकारी बुलंदशहर को जिलाधिकारी मथुरा बनाया गया है। श्रुति अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण को जिलाधिकारी बुलंदशहर के रूप में नियुक्त किया गया है। चैत्रा वी. मंडल आयुक्त अलीगढ़ को महानिदेशक युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल बनाया गया है। संगीता सिंह मुख्य कार्यपालक अधिकारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना को मंडल आयुक्त अलीगढ़ के रूप में नियुक्त किया गया है। अर्चना वर्मा विशेष सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश शासन को मुख्य कार्यपालक अधिकारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के रूप में नियुक्त किया गया है। सूर्यपाल गंगवार जिला अधिकारी लखनऊ को सचिव बनाया गया है, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश का और जिलाधिकारी अलीगढ़ विशाखा जी को जिला अधिकारी लखनऊ बनाया गया है। राजीव रंजन जिला अधिकारी प्रतापगढ़ को जिलाधिकारी अलीगढ़ बनाया गया है और शिव सहाय जो विशेष सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश के थे उन्हें जिला अधिकारी प्रतापगढ़ बनाया गया है।।
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।