Noida Engineer Death: CM Yogi के SIT जांच आदेश का फोनरवा ने किया स्वागत

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (22 जनवरी 2026): नोएडा में इंजीनियर युवराज मेहता (Engineer Yuvraj Mehta) की पानी से भरे गड्ढे में डूबने से हुई दुखद मौत के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) द्वारा त्वरित और सख्त कार्रवाई करते हुए SIT जांच के आदेश दिए जाने का फेडरेशन ऑफ नोएडा रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (फोनरवा) और नोएडा के नागरिकों ने स्वागत किया है। इस संबंध में फोनरवा ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अपनी प्रतिक्रिया दर्ज कराई है।

फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा (Yogendra Sharma) ने कहा कि नोएडा यमुना के खादर क्षेत्र में बसा शहर है, जहां कुछ ही गहराई पर रेत निकलना शुरू हो जाती है। इस रेत का अवैध दोहन भूमाफियाओं द्वारा बिल्डरों और प्राधिकरण की मिलीभगत से किया जाता है, जिससे शहर में जगह-जगह गहरे गड्ढे बनाकर छोड़ दिए जाते हैं। बरसात और सीवर का पानी इन गड्ढों में भर जाने से दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है। उन्होंने वर्षों से इन गड्ढों की अनदेखी करने वाले जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

फोनरवा महासचिव के के जैन (KK Jain) ने कहा कि नोएडा प्राधिकरण (Noida Authority) , जिला प्रशासन और संबंधित विभागों को निर्देश दिए जाएं कि सेक्टर-150 सहित पूरे नोएडा में सड़क किनारे मौजूद गड्ढों और जलभराव वाले स्थानों की तत्काल पहचान कर उन्हें सुरक्षित किया जाए। साथ ही कोहरे और रात्रि के समय दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पर्याप्त संकेतक, स्ट्रीट लाइटिंग और बैरिकेडिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

फोनरवा ने इस घटना को प्रशासन के लिए गंभीर चेतावनी बताते हुए कहा कि यदि समय रहते ठोस और स्थायी कदम नहीं उठाए गए, तो भविष्य में ऐसी हृदयविदारक घटनाएं दोबारा हो सकती हैं। संगठन ने विश्वास जताया कि सरकार इस मामले में कठोर निर्णय लेकर नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।