Breaking News: जम्मू कश्मीर में बड़ा हादसा, 4 जवान शहीद

टेन न्यूज़ नेटवर्क

Jammu Kashmir News (22 January 2026): जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में भद्रवाह-चंबा मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। खन्नी टॉप के पास सेना का बुलेटप्रूफ वाहन अनियंत्रित होकर करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में चार जवानों की मौके पर ही जान चली गई, जबकि नौ अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, यह सेना का वाहन नजदीकी पोस्ट की ओर जा रहा था और उसमें कुल 17 जवान सवार थे। रास्ते में अचानक चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद वाहन गहरी खाई में गिर गया। हादसा इतना भीषण था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए।

घटना की सूचना मिलते ही सेना और पुलिस की टीमों ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। रेस्क्यू के दौरान चार जवानों के शव खाई से बाहर निकाले गए, जबकि नौ घायलों को गंभीर हालत में बाहर निकालकर तत्काल चिकित्सा सहायता दी गई। घायलों में से तीन जवानों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

गंभीर रूप से घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर उधमपुर स्थित सैन्य अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। अन्य घायल जवानों का उपचार नजदीकी सैन्य चिकित्सा केंद्रों में किया जा रहा है। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।