Breaking News: ग्रेटर नोएडा में फायर ब्रिगेड विभाग के एक कर्मी ने की आत्महत्या
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (21/01/ 2026): ग्रेटर नोएडा से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, जहां नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र अंतर्गत फायर ब्रिगेड विभाग (Fire Brigade Department) में तैनात एक कर्मचारी के आत्महत्या (Suicide) करने की सूचना प्राप्त हुई है। हालांकि, अभी मृतक के नाम और पद की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
टेन न्यूज़ नेटवर्क की टीम ने इस घटना के संबंध में ग्रेटर नोएडा फायर स्टेशन से संपर्क किया। फायर स्टेशन की ओर से यह स्पष्ट किया गया है कि आत्महत्या की घटना हुई है, लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आत्महत्या किसने की है और घटना किस स्थान पर हुई है।
अधिकारी स्तर पर मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। जैसे ही मृतक की पहचान, पद और घटना से जुड़ी अन्य विस्तृत जानकारी सामने आएगी, खबर में अपडेट किया जाएगा।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।