कौन बनेगा बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष?, चुनाव से पहले भाजपा नेताओं ने क्या कहा

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (19 January 2026): भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने इसे बिहार और देश के युवाओं के लिए एक ऐतिहासिक और सौभाग्यशाली दिन बताया है। उन्होंने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल का राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार की मिट्टी से, बिहार का पुत्र और मात्र 45 वर्षीय युवा बनने जा रहा है। इससे युवाओं को बड़ा संदेश गया है और आने वाले समय में भाजपा संगठन में युवाओं की सक्रिय भागीदारी और बढ़ेगी।

दिल्ली में आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो रही है। इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे। पार्टी सूत्रों के अनुसार, भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन आज राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन को लेकर पार्टी मुख्यालय में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में यह प्रक्रिया संपन्न होगी।

बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने भी इस मौके को पार्टी के लिए बेहद अहम बताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा एक लोकतांत्रिक पार्टी है और आज व कल का दिन संगठन के लिए बड़ा है। आज नामांकन होगा और यदि एक ही नामांकन दाखिल होता है तो उसी दिन नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि बिहार के सभी कार्यकर्ता और युवा बेहद उत्साहित हैं, खासकर नितिन नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने से संगठन में नई ऊर्जा देखने को मिल रही है।

भाजपा सांसद और अभिनेता रवि किशन ने भी राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को नए भारत और युवा भारत के लिए ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि यह दिन इतिहास में दर्ज होगा और पूरे देश में खुशी का माहौल है। रवि किशन ने कहा कि उन्होंने खुद पटना जाकर उनके चुनाव के लिए प्रचार किया था और उन्हें अंदाज़ा नहीं था कि वह इतनी शानदार तरीके से राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की ओर बढ़ेंगे।

चुनाव से पहले नेताओं के इन बयानों से साफ है कि भाजपा नेतृत्व में युवा चेहरे को लेकर संगठन में जबरदस्त उत्साह है। अगर एक ही नामांकन दाखिल होता है तो नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा आज ही संभव है, जबकि कल औपचारिक स्वागत और आगे की रणनीति पर चर्चा होगी। फिलहाल, पूरे देश की निगाहें भाजपा के इस अहम संगठनात्मक फैसले पर टिकी हुई हैं।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।