पंजाबी बाग में बड़ी चोरी: ग्रिल काटकर घुसे चोर, उड़ा ले गए लाखों की संपत्ति

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (18 January 2026): दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में एक घर में हुई बड़ी चोरी की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़ित शैलेंद्र ने बताया कि वह परिवार के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे और पूरी रात वहीं रुके थे। जब वह सुबह घर लौटे तो बाहर कुछ सामान बिखरा हुआ मिला, जबकि मुख्य दरवाजे का ताला पूरी तरह सुरक्षित था। घर के अंदर जाकर देखा तो किचन की खिड़की खुली थी और पूरा सामान बिखरा पड़ा था।

शैलेंद्र के अनुसार, चोरों ने घर में रखी एक ही अलमारी को निशाना बनाया, जिसमें कीमती सामान रखा था। चोरी गए सामान में एक किलो से ज्यादा सोने के गहने, करीब 5 से 6 लाख रुपये नकद और लगभग 10 किलो चांदी शामिल है। पुलिस द्वारा खंगाले गए सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध रात करीब 3:16 बजे ग्रिल काटकर घर में घुसते दिखाई दिए हैं।

पीड़िता किरण ने बताया कि वे भी शादी में गई हुई थीं और शनिवार को पति के फोन पर घर लौटने के लिए कहा गया। घर पहुंचने पर देखा कि चोरों ने कीमती सामान का पूरा सफाया कर दिया है। उन्होंने कहा कि एक किलो से अधिक सोना चोरी हुआ है और चोरों ने जानबूझकर उसी अलमारी को तोड़ा, जिसमें गहने और नकदी रखी थी।

परिवार ने इस मामले में पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। किरण ने कहा कि वह केवल न्याय चाहती हैं और उम्मीद है कि पुलिस जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करेगी। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर जांच जारी है और जल्द ही चोरों तक पहुंचने का दावा किया जा रहा है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।