तेज आवाज़ में ईयरफोन से गाने सुनना पड़ सकता है भारी, वैज्ञानिकों ने दी गंभीर चेतावनी

टेन न्यूज नेटवर्क

National News (18/01/2026): तेज आवाज़ में ईयरफोन लगाकर गाने सुनने की आदत आज युवाओं में बहुत आम हो चुकी है, लेकिन वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि यह शौक जीवनभर का नुकसान बन सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार, लंबे समय तक हाई वॉल्यूम पर म्यूजिक सुनना आपकी सुनने की क्षमता को हमेशा के लिए खत्म कर सकता है।

असल में हमारे कान के अंदर कुछ बेहद नाजुक सेल्स होते हैं जिन्हें ‘हेयर सेल्स’ कहा जाता है। यही सेल्स आवाज़ की तरंगों को पकड़कर उन्हें दिमाग तक बिजली के संकेतों के रूप में भेजते हैं। लेकिन जब हम 85 डेसिबल से ऊपर की आवाज़ सुनते हैं, तो ये सेल्स मुड़ने, टूटने या धीरे-धीरे मरने लगते हैं।

शरीर के अन्य अंगों की तरह ये सेल्स दोबारा न तो उगते हैं और न ही खुद को रिपेयर कर सकते हैं। यानी एक बार इनका नुकसान हो गया तो सुनने की क्षमता स्थायी रूप से घट सकती है या पूरी तरह खत्म भी हो सकती है। डॉक्टरों के मुताबिक, यही वजह है कि तेज आवाज के लगातार संपर्क में रहने वाले लोगों में बहरापन तेजी से बढ़ रहा है।

यदि आपके कानों में ‘सी-सी’, ‘घुँघरू’ जैसी आवाजें आने लगें या लगातार सीटी बजने की ध्वनि सुनाई दे, तो यह शुरुआती संकेत है कि कान खतरे की तरफ जा रहे हैं। यह स्थिति बताती है कि कानों के भीतर के सेल्स क्षतिग्रस्त हो रहे हैं और भविष्य में सुनने में भारी दिक्कतें आ सकती हैं।

लोग म्यूजिक सुनें, फिल्में देखें, गेम खेलें—लेकिन आवाज हमेशा कम रखें। ईयरफोन का वॉल्यूम जितना कम होगा, कान उतने ही सुरक्षित रहेंगे। विशेषज्ञों ने यह भी सुझाव दिया है कि 60 प्रतिशत से ज्यादा वॉल्यूम पर लगातार 60 मिनट से अधिक सुनना जोखिम बढ़ा देता है।

डिस्क्लेमर: यह लेख / न्यूज आर्टिकल सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध जानकारी और प्रतिष्ठित / विश्वस्त मीडिया स्रोतों से मिली जानकारी पर आधारित है।यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। पाठक कृपया स्वयं इस की जांच कर सूचनाओं का उपयोग करे ॥


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।