पतंग महोत्सव 2026 में बोलीं सीएम रेखा गुप्ता – “दिल्ली उत्सवों की राजधानी”
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (16 January 2026): दिल्ली के बांसेरा पार्क में आयोजित पतंग महोत्सव 2026 के मौके पर राजधानी में उत्सव का माहौल देखने को मिला। देश-विदेश से आए पतंगबाजों और बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने इस आयोजन को खास बना दिया। कार्यक्रम के बाद नेताओं ने मीडिया से बातचीत में पतंग महोत्सव के भविष्य, दिल्ली की सांस्कृतिक पहचान और समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर अपनी बात रखी।
मीडिया से बातचीत में दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने कहा कि अगला पतंग महोत्सव और भी भव्य रूप में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि देश के कोने-कोने से लोग इसमें शामिल होंगे और ऐसी मजबूत नींव रखी जाएगी कि दिल्ली का पतंग महोत्सव पूरी दुनिया में जाना जाएगा। उपराज्यपाल ने यह भी कहा कि यह आयोजन लोगों को रोजगार देने का बड़ा माध्यम बनेगा और आने वाले समय में इसी तरह के और कार्यक्रम दिल्ली में किए जाएंगे।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली उत्सवों की राजधानी है और पतंगोत्सव के माध्यम से हजारों लोग बांसेरा पार्क में एक साथ जुड़कर इस उत्सव का आनंद ले रहे हैं। उन्होंने उपराज्यपाल का धन्यवाद करते हुए कहा कि तीन साल पहले शुरू किया गया यह पतंगोत्सव आज दिल्ली की सांस्कृतिक पहचान बन चुका है और आगे भी इसे और बड़े स्तर पर आयोजित किया जाएगा।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि गृह मंत्री ने यहां अंतरराष्ट्रीय पतंगोत्सव का शुभारंभ किया है। उन्होंने बताया कि बांसेरा अब दिल्ली का एक खूबसूरत गंतव्य बन चुका है और इस आयोजन में देश-विदेश से पतंगबाज शामिल हुए हैं, जिससे दिल्ली की पहचान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत हुई है।
वीरेंद्र सचदेवा ने विधानसभा में गुरुओं के सम्मान से जुड़े विवाद पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जब विधानसभा में गुरुओं के बलिदान और शहादत जैसे विषय पर चर्चा हो रही थी, तब आतिशी से केवल यह पूछा जा रहा है कि उन्होंने कौन-से शब्दों का इस्तेमाल किया था। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट आने दीजिए, सच्चाई सामने आ जाएगी। उनका आरोप था कि अरविंद केजरीवाल और आतिशी जानते हैं कि उनसे गलती हुई है और उन्होंने उसे सुधारने के बजाय पूरे समाज का अपमान किया है, जिसका प्रायश्चित उन्हें करना पड़ेगा।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।