GREATER NOIDA News (16/01/2026): ग्रेटर नोएडा के केपी-III स्थित डीपीएस वर्ल्ड पब्लिक स्कूल (DWPS) में 16 जनवरी 2026 को विद्यालय का स्थापना दिवस पूरे श्रद्धा भाव और उत्साह के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर विद्यालय परिसर उत्सवमय वातावरण से सराबोर नजर आया।
कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक हवन-यज्ञ के साथ की गई, जिसमें विद्यालय की निदेशिका कंचन कुमारी और प्राचार्या डॉ. हीमा शर्मा के नेतृत्व में समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी शामिल हुए। हवन के माध्यम से विद्यालय की प्रगति, विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और सकारात्मक वातावरण की कामना की गई।
स्थापना दिवस समारोह के दौरान शिक्षकों के लिए कई मनोरंजक एवं सहभागितापूर्ण गतिविधियों का आयोजन किया गया। रस्साकशी, दौड़, तंबोला सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। इन गतिविधियों में शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिससे पूरे परिसर में उल्लास और आपसी सौहार्द का माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर विद्यालय ने पिछले तीन महीनों के दौरान जन्मदिन मनाने वाले शिक्षकों को सम्मानित कर उनके समर्पण और योगदान की सराहना की। यह सम्मान समारोह शिक्षकों के मनोबल को बढ़ाने और उनके कार्यों को मान्यता देने का एक सराहनीय प्रयास रहा।
कार्यक्रम का समापन निदेशिका कंचन कुमारी एवं प्राचार्या डॉ. हीमा शर्मा के प्रेरणादायी संबोधन के साथ हुआ। उन्होंने विद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए सभी शिक्षकों और कर्मचारियों के निरंतर सहयोग की सराहना की तथा भविष्य में शिक्षा के क्षेत्र में और अधिक उत्कृष्टता प्राप्त करने का आह्वान किया। स्थापना दिवस समारोह सभी उपस्थित लोगों के लिए स्मरणीय और प्रेरक बनकर संपन्न हुआ।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।