GREATER NOIDA News (15/01/2026): गौतमबुद्ध नगर में मकर संक्रांति के पावन अवसर पर उद्योग और समाज की एकजुटता का सशक्त उदाहरण देखने को मिला। इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (IBA) और JK Industries के संयुक्त तत्वावधान में ग्रेटर नोएडा के इकोटेक-3 स्थित उद्योग केंद्र–2 में खिचड़ी सहभोज का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उद्यमियों, प्रशासनिक अधिकारियों, सामाजिक संगठनों और नागरिकों की सक्रिय भागीदारी रही, जिसने सामाजिक समरसता और औद्योगिक सहयोग का संदेश दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर वरिष्ठ उद्यमी एवं समाजसेवी पी.के. अग्रवाल, IBA अध्यक्ष अमित उपाध्याय, IBA उपाध्यक्ष एवं JK Industries के संस्थापक नरेश कुमार चौहान, उपश्रम आयुक्त राकेश तिवारी द्विवेदी सहित अने अतिथि उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में उद्यमियों और क्षेत्रवासियों की मौजूदगी ने आयोजन को विशेष बना दिया।
IBA अध्यक्ष अमित उपाध्याय ने अपने संबोधन में कहा कि मकर संक्रांति परिवर्तन, सकारात्मकता और नई शुरुआत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि, जैसे सूर्य उत्तरायण होकर प्रकाश की ओर अग्रसर होता है, उसी तरह उद्योग और समाज को भी नई ऊर्जा और दूरदर्शी सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने खिचड़ी को सामाजिक एकता का प्रतीक बताते हुए कहा कि जिस प्रकार विभिन्न सामग्री मिलकर एक स्वादिष्ट व्यंजन बनाती हैं, उसी प्रकार उद्योग, श्रमिक, प्रशासन और समाज मिलकर एक सशक्त औद्योगिक राष्ट्र का निर्माण करते हैं।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि IBA केवल व्यापारिक हितों तक सीमित नहीं है, बल्कि MSME उद्योगों के सशक्तिकरण, उनके अधिकारों की रक्षा, सरकारी नीतियों में सहभागिता और सामाजिक दायित्वों के निर्वहन को भी प्राथमिकता देता है।

कार्यक्रम के मुख्य आयोजक एवं IBA उपाध्यक्ष नरेश कुमार चौहान ने सभी को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उद्योग देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। उन्होंने उद्योगों को मजबूत करने और राष्ट्र के आर्थिक विकास में सामूहिक योगदान देने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने JK Industries की टीम, IBA पदाधिकारियों और सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
उपश्रम आयुक्त राकेश तिवारी द्विवेदी ने कहा कि उद्योग और प्रशासन के बीच सहयोग से ही श्रमिक कल्याण, औद्योगिक शांति और आर्थिक प्रगति संभव है। ऐसे आयोजन सकारात्मक औद्योगिक वातावरण को मजबूती प्रदान करते हैं।
वरिष्ठ उद्यमी पी.के. अग्रवाल ने इस तरह के आयोजनों को भारतीय संस्कृति, सहयोग और सामूहिकता का प्रतीक बताते हुए कहा कि उद्योगों की सामाजिक भागीदारी समाज को नई दिशा देती है।

कार्यक्रम में ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण, पुलिस प्रशासन और विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। IBA के महासचिव सुनील शर्मा, कोषाध्यक्ष राकेश अग्रवाल, वाइस प्रेसिडेंट डॉ. खुशबू सिंह, जॉइंट सेक्रेटरी दर्शन शर्मा सहित कार्यकारिणी के अनेक सदस्य और उद्यमी कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर सभी गणमान्य अतिथियों को पुष्पगुच्छ और शाल भेंट कर सम्मानित किया गया।
अंत में सभी ने एक साथ खिचड़ी सहभोज का आनंद लिया और उद्योग, समाज व प्रशासन के बीच सहयोग को और मजबूत करने का संकल्प लिया। आयोजन को क्षेत्र में औद्योगिक और सामाजिक समरसता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।