ग्रेटर नोएडा में हरे-भरे पर्यावरण पर वार, वर्षों पुराना नीम का विशाल वृक्ष अवैध रूप से काटा
टेन न्यूज नेटवर्क
GREATER NOIDA News (15/01/2026): ग्रेटर नोएडा के रबपुरा कोतवाली क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) के सेक्टर-33 क्षेत्र में स्थित वर्षों पुराना और विशाल नीम का पेड़ चोरी-छिपे काट दिया गया। इस घटना ने न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुंचाया है, बल्कि स्थानीय ग्रामीणों में भी गहरा रोष पैदा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रबपुरा कोतवाली में तैनात चौकीदार हरिश्चंद्र ने इस संबंध में पुलिस को लिखित शिकायत दी। उन्होंने बताया कि मुरादगढ़ी गांव के पास स्थित यह नीम का पेड़ बुधवार देर रात अवैध रूप से काटा गया। सुबह ग्रामीणों को जब पेड़ कटा हुआ मिला, तब इस हरकत की जानकारी सामने आए। पुलिस को दी गई तहरीर में फरमान, आसिफ, अजरुद्दीन, सलमान और साकिब को आरोपी बनाया गया है, जो हरियाणा के निवासी बताए जा रहे हैं। आरोप है कि इन सभी ने मिलकर सुनियोजित तरीके से इस पुराने पेड़ को काटा। ग्रामीणों का कहना है कि यह नीम का वृक्ष वर्षों से गांव के लोगों को छाया देने के साथ-साथ स्वच्छ हवा का प्रमुख स्रोत था और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में अहम भूमिका निभा रहा था।
चौकीदार हरिश्चंद्र की शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह मामला केवल चोरी या नुकसान का नहीं, बल्कि पर्यावरण के खिलाफ किया गया अपराध है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
इस घटना के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि लगातार हो रही अवैध पेड़ कटाई से पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंच रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन और पुलिस से मांग की है कि ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि पेड़ों की अवैध कटान पर रोक लग सके और आने वाली पीढ़ियों के लिए पर्यावरण सुरक्षित रह सके। पुलिस का दावा है कि जांच पूरी होने के बाद दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।