ग्रेटर नोएडा में गंदे पानी की समस्या गंभीर: सैंपल में मिला ई-कोलाई बैक्टीरिया | Greater Noida Authority
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (15/01/2026): ग्रेटर नोएडा के विभिन्न सेक्टरों में पिछले कुछ दिनों से गंदा पानी (Dirty Water) आने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) द्वारा एहतियात के तौर पर पानी की गुणवत्ता की जांच का अभियान चलाया जा रहा है। इसी जांच के दौरान एक घर के पानी के नमूने में खतरनाक ई-कोलाई बैक्टीरिया (E-Coli Bacteria) पाए जाने की खबर सामने आई है।
मिडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार ग्रेटर नोएडा के सेक्टर डेल्टा में गंदा पानी पीने से कई लोग बीमार पड़ गए हैं। स्थानीय लोगों ने उल्टी, दस्त, पेट दर्द और बुखार जैसी शिकायतें दर्ज कराई हैं। लगातार मिल रही इन शिकायतों के बाद स्वास्थ्य विभाग (Health Department) ने क्षेत्र में पानी की जांच कराई, जिसमें एक घर के पानी के सैंपल में ई-कोलाई बैक्टीरिया मिलने की पुष्टि हुई।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि नलों से आने वाला पानी बदबूदार और दूषित है, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। लोगों ने साफ पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने और पाइपलाइन की जांच कराने की मांग की है।
इस मामले को लेकर टेन न्यूज नेटवर्क की टीम ने संबंधित अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उनका पक्ष सामने नहीं आ सका है। अधिकारियों का बयान मिलने पर खबर को अपडेट किया जाएगा।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।