इकोटेक – 3 क्षेत्र में सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस के आला अधिकारियों ने लिया जायजा

टेन न्यूज नेटवर्क

GREATER NOIDA News (15/01/2026): गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट के निर्देश पर सेंट्रल नोएडा जोन में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए व्यापक फुट पेट्रोलिंग अभियान चलाया गया। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन तथा डीसीपी/एडीसीपी सेंट्रल नोएडा के पर्यवेक्षण में एसीपी-3 सेंट्रल नोएडा राजीव कुमार गुप्ता ने पुलिस बल के साथ थाना ईकोटेक तृतीय क्षेत्र के अंतर्गत बाजारों, प्रमुख सड़कों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त की।

फुट पेट्रोलिंग के दौरान क्षेत्र की कानून-व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण किया गया। एसीपी द्वारा मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों को यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही संदिग्ध प्रतीत होने वाले व्यक्तियों और वाहनों को रोककर सघन चेकिंग करने तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

अभियान के दौरान सभी पीसीआर और पीआरवी वाहनों को लगातार भ्रमणशील रहने के निर्देश दिए गए, ताकि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी ढंग से बनाए रखा जा सके और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार की पेट्रोलिंग और चेकिंग आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगी, जिससे आमजन में सुरक्षा की भावना बनी रहे और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।