New Delhi News (11 January 2026): पुरानी दिल्ली स्थित तुर्कमान गेट इलाके में अतिक्रमण हटाने के दौरान हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। शनिवार को पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तुर्कमान गेट निवासी मोहम्मद नवेद, मोहम्मद फैज और मोहम्मद उबैदुल्लाह के रूप में हुई है। इन गिरफ्तारियों के साथ ही इस मामले में अब तक कुल 16 लोगों को पुलिस हिरासत में ले चुकी है।
पुलिस के मुताबिक, दरगाह फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास अवैध अतिक्रमण हटाने के दौरान अचानक माहौल बिगड़ गया था। इस दौरान कुछ लोगों ने पुलिस और नगर निगम की टीम पर पथराव शुरू कर दिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी। हालात को काबू में करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा था और पूरे क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।
मामले की जांच के लिए पुलिस ने कई टीमें गठित की हैं। पुलिस सीसीटीवी कैमरों, घटनास्थल पर मौजूद वीडियो फुटेज, पुलिसकर्मियों के बॉडी वॉर्न कैमरों और फेस रिकग्निशन सिस्टम की मदद से हिंसा में शामिल लोगों की पहचान कर रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार 50 से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और उनकी भूमिका की गहन जांच की जा रही है।
चार दिन बाद शनिवार को तुर्कमान गेट इलाके के सभी रास्तों को दोबारा खोल दिया गया है। सुरक्षा कारणों से अतिक्रमण अभियान के बाद कई मार्ग बंद कर दिए गए थे, जिन्हें अब सामान्य आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। इलाके की बाजारें भी फिर से पूरी तरह खुल गई हैं, जिससे स्थानीय लोगों को राहत मिली है।
वहीं, दरगाह फैज-ए-इलाही के आसपास बचे मलबे को हटाने का काम अभी भी जारी है। मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीमें तैनात हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। पुलिस का कहना है कि हिंसा में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।