दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना: संपत्ति, आय और चुनावी हलफनामे का खुलासा!

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (14 जनवरी 2025): दिल्ली की मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता आतिशी मार्लेना ने अपने चुनावी हलफनामे में अपनी संपत्ति और आय का खुलासा किया है। हलफनामे के अनुसार, उनकी कुल चल संपत्ति 76.93 लाख रुपये है।

संपत्ति का विवरण

आतिशी के हलफनामे में उनकी चल संपत्ति का विस्तृत ब्यौरा दिया गया है:

•नकद राशि: ₹30,000

•सोने के गहने: ₹1 लाख

•बैंक बचत खाते एवं एफडी: ₹75 लाख

हालांकि, उनके नाम पर कोई अचल संपत्ति (जैसे घर या जमीन) नहीं है और उनके पास कोई निजी वाहन भी नहीं है।

आय का आंकड़ा

•2023-24: ₹9,62,860

•2022-23: ₹4,72,680

यह आंकड़े 2020 के विधानसभा चुनाव के हलफनामे से काफी अलग हैं, जब उनकी कुल संपत्ति 1.41 करोड़ रुपये बताई गई थी। उस समय उनके पति की संपत्ति भी शामिल थी, लेकिन इस बार केवल उनकी व्यक्तिगत संपत्ति का उल्लेख किया गया है।

नाम को लेकर चर्चा

पिछले कुछ समय से आतिशी अपने नाम के साथ “मार्लेना” का उपयोग नहीं कर रही थीं। उनकी नेम प्लेट और सोशल मीडिया प्रोफाइल पर केवल “आतिशी” लिखा गया। लेकिन इस बार, हलफनामे में उन्होंने अपना पूरा नाम आतिशी मार्लेना लिखा है।

जनता की राय पर सवाल

दिलचस्प बात यह है कि 75 लाख रुपये की बचत होने के बावजूद आतिशी मार्लेना जनता से फंड जुटा रही हैं। अब यह देखना होगा कि जनता उनके इस कदम को कैसे देखती है।।

 

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।