सीलमपुर में राहुल गांधी की जनसभा: भीड़ से ज़्यादा खाली कुर्सियां, कांग्रेस के लिए खतरे की घंटी?

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (14 जनवरी 2025): दिल्ली विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच कांग्रेस ने सोमवार, 13 जनवरी को सीलमपुर में एक जनसभा का आयोजन किया। इस सभा में कांग्रेस के बड़े नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने जनता को संबोधित किया। यह दिल्ली चुनाव प्रचार के दौरान उनकी पहली रैली थी।

सीलमपुर, जो कि मुस्लिम बाहुल्य इलाका माना जाता है, वहां कांग्रेस की इस सभा में मंच के सामने कुछ भीड़ जरूर दिखी, लेकिन पिछले पंक्ति की कुर्सियां खाली नजर आईं। रैली स्थल के लिए एक सड़क को अस्थायी सभास्थल में बदला गया था।

सुरक्षा व्यवस्था बनी बाधा?

सभा के दौरान प्रशासन की ओर से कड़ी सुरक्षा जांच की गई। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को तुरंत सभास्थल से वापस भेज दिया जा रहा था। इससे भीड़ के कम होने का एक कारण माना जा रहा है।

कांग्रेस का गिरता जनाधार?

राहुल गांधी की इस रैली में खाली कुर्सियां कांग्रेस के गिरते जनाधार का संकेत हैं?, यह सवाल अब दिल्ली के राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है।

कांग्रेस के लिए बड़ी चुनौती

सीलमपुर जैसे कांग्रेस समर्थक माने जाने वाले इलाके में भीड़ का कम होना पार्टी के लिए चिंता का विषय हो सकता है। यह रैली आगामी चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन का संकेत देती है या नहीं, इसका जवाब 5 फरवरी को होने वाले मतदान के बाद ही मिल सकेगा।

क्या कहते हैं राजनीतिक विश्लेषक?

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि कांग्रेस को दिल्ली में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए नए तरीके अपनाने होंगे। मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में आयोजित इस रैली में भीड़ का कम होना पार्टी की चुनावी रणनीति पर सवाल खड़े करता है। आने वाले दिनों में दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन और जनता का रुझान ही इस सवाल का उत्तर देगा कि क्या पार्टी वाकई अपनी पुरानी लोकप्रियता खो चुकी है।।

 


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।