GREATER NOIDA News (06/01/2026): ग्रेटर नोएडा पुलिस ने लाठी-डंडों से पीटकर हत्या करने के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने दो लोगों के साथ बेरहमी से मारपीट की थी, जिसमें एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
एडीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार ने बताया कि 05 जनवरी की रात थाना दादरी पुलिस जारचा अंडरपास के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सामने से दो संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिए। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर दोनों भागने लगे। शक होने पर पुलिस ने पीछा किया तो खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी।
पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। इसके बाद उन्हें मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रशांत उर्फ सिट्टू निवासी कैमराला, थाना दादरी, गौतमबुद्ध नगर और प्रशांत निवासी निजामपुर, थाना सिकंदराबाद, जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई है।
आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, दो जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं। दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है और उनके खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
एडीसीपी ने आगे बताया कि आरोपियों के खिलाफ थाना दादरी में वादी के चचेरे भाई मोहित पुत्र धर्मवीर और गांव निवासी हरकेश पुत्र जतन सिंह के साथ लाठी-डंडों से मारपीट, जान से मारने की नीयत से हमला, धमकी देने और वाहन में तोड़फोड़ करने का मुकदमा दर्ज था। इलाज के दौरान गंभीर रूप से घायल हरकेश की मृत्यु हो जाने के बाद मामले में बीएनएस की धारा 103(1), 191(2) और 191(3) की बढ़ोतरी की गई है।
ग्रेटर नोएडा पुलिस ने इस कार्रवाई को बड़ी सफलता बताते हुए कहा है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।